बलरामपुर। कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह खुर्द में पदस्थ प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर महिला शिक्षकों और ग्रामीण महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े :- Amit Shah in Kolkata: घुसपैठ और कुशासन पर टीएमसी सरकार पर अमित शाह का तीखा हमला
महिलाओं का आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और अश्लील हरकतें करता था। इससे महिलाएँ काफी परेशान हैं और गांव में शिक्षक के प्रति गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाई पर ध्यान न देकर अक्सर धमकाने और दुर्व्यवहार जैसी हरकतें करता है।
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।



