रायपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने 23 दिसंबर को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कार्रवाई कर एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा ने स्तरहीन बयान देकर जीरम के शहीदों का अपमान किया है
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सप्लायर पराग बरछा उर्फ रघु (23), नागपुर से आए तस्कर शुभम राजूधावड़े (31), साथी सप्लायर अमन शर्मा (26), फ्लैट में ड्रग्स सप्लाई कर रहे शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन (28) और विधि के साथ संघर्षरत एक बालिका शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि पराग बरछा रायपुर में न्यू ईयर ईव के मद्देनजर आयोजित होने वाले पार्टियों में एम.डी.एम.ए. सप्लाई करता था। शुभम राजूधावड़े नागपुर से ड्रग्स लाता था। आरोपियों ने बताया कि फ्लैट में अपने अन्य साथियों के साथ एम.डी.एम.ए. ड्रग्स का भंडारण कर उसे ईवेंट ऑर्गेनाइजर्स और पार्टियों में सप्लाई किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम एम.डी.एम.ए., 4 मोबाइल फोन और 20,000 रुपए नगदी जब्त किए। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,50,000 रुपए बताई जा रही है।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 286/25, धारा 21बी और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंडिकेट के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
- पराग बरछा उर्फ रघु, पिता स्व. भावेश बरछा, उम्र 23 साल, कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर (मुख्य सप्लायर)
- शुभम राजूधावड़े, पिता राजू धावड़े, उम्र 31 साल, जूना बगड़गंज, भंडारा रोड, थाना नंदनवन, नागपुर, महाराष्ट्र (नागपुर तस्कर)
- अमन शर्मा, पिता राजेश शर्मा, उम्र 26 साल, वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
- शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन, पिता मनोज सिंघनापुरे, उम्र 28 साल, वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
- विधि के साथ संघर्षरत एक बालिका
इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।



