नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित अटल समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित देश के कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े :- दुनिया हमारे प्रति नजरिया बदलने को मजबूर, 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए एक संदेश में कहा, “अटल जी एक ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।” पीएम मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि अटल जी के नेतृत्व ने देश को मजबूती दी और उनके विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
इस मौके पर देश भर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी अटल जी के योगदान, उनकी दूरगामी नीतियों और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को याद किया गया।




