रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल बुधवार, 22 जुलाई को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय ‘महानदी भवन’ के मंत्रिपरिषद कक्ष में पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी।
यह भी पढ़े :- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश के विकास, नई प्रशासनिक प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं व नीतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद कई बड़े और महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



