कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड में पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत नहीं होने से नाराज सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
रायपुर :- भाठागांव बस स्टैंड में 4 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
सरपंचों का कहना है कि बीते एक साल से पंचायतों में किसी भी प्रकार के नए विकास कार्य आवंटित नहीं किए गए हैं, जिसके कारण गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।
सरपंचों ने प्रशासन से पंचायतों में जल्द विकास कार्य स्वीकृत करने और लंबित योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।



