रायपुर। राज्य में शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के साथ-साथ बाहरी निजी अस्पतालों में भी इलाज की अनुमति प्रदान की है।
यह भी पढ़े :- Milk Price Hike : अमूल दूध हुआ महंगा, कल से पूरे देश में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम
जारी आदेश के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ के 86 निजी अस्पतालों में शासकीय कर्मचारी और उनके परिजन अपना इलाज करवा सकेंगे। इसके अलावा, अन्य राज्यों के 66 निजी अस्पतालों को भी इस सूची में शामिल किया गया है, जहां कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का उपचार करा सकेंगे।
इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। रायपुर के कई नए निजी अस्पतालों को भी इस सूची में जोड़ा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकल्प और बढ़ गए हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और बेहतर इलाज की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




