Milk Price Hike : डेयरी और एफएमसीजी क्षेत्र से उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था Amul ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी।
अमूल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी प्रकार के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। कीमत बढ़ने के बाद अमूल फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि बढ़ती उत्पादन लागत और संचालन खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें देशभर के सभी बाजारों और रिटेल स्टोर्स पर एक समान लागू होंगी। (Milk Price Hike)
इस बढ़ोतरी का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ेगा, क्योंकि दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है। 14 मई से ग्राहकों को अमूल दूध खरीदने के लिए नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। (Milk Price Hike)



