लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से आने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पवन सिंह के परिवार को अब प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने परिवार का नए सिरे से सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े :- घर की आस में अफसरों के सामने दंडवत हुए आदिवासी परिवार
बताया जा रहा है कि सुशासन तिहार के दौरान पवन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सीईओ के सामने गुहार लगाई थी। इस दौरान उनका भावुक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे अधिकारियों से सहायता की अपील करते नजर आए थे।
मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अब संबंधित विभाग द्वारा परिवार का पुनः सर्वे कराया जाएगा, ताकि पात्रता के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह के परिवार को अब प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत भी लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।



