रायपुर। आईपीएल के रोमांच के बीच Royal Challengers Bengaluru की टीम के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। रायपुर में 10 मई को होने वाले मुकाबले में RCB का सामना Mumbai Indians से होगा।
यह भी पढ़े :- खबर का असर: पवन सिंह के परिवार का फिर होगा सर्वे, मिलेगा पीएम आवास का लाभ
रायपुर स्थित एक रिसॉर्ट में टीम के पहुंचते ही खिलाड़ियों का तिलक, आरती और लोकनृत्य के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति, लोककला और संगीत की झलक देखने को मिली। लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित किया और कई खिलाड़ी इस खास स्वागत को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।
RCB ने स्वागत समारोह का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसे अब तक 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को होने वाले मुकाबले को देखने Akash Ambani के रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 13 मई को होने वाले RCB और Kolkata Knight Riders के मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan के भी रायपुर आने की चर्चा है।
खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान से भी परिचित कराया गया। प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की खिलाड़ियों ने सराहना की।
रायपुर में आयोजित आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल से प्रदेश को आईपीएल के दो मुकाबलों की मेजबानी मिली है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
खिलाड़ियों के पारंपरिक स्वागत ने खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी को भी नई पहचान दिलाई है।



