रायगढ़ : प्री.पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित 7 मई 2025 के दिन स्थानीय परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चक्रधरनगर में सुबह 10 बजे कुछ अजीब सी घटना देखने को मिली।
यह भी पढ़े :- विधायक के बिगड़े बोल पर बवाल: पटवारियों ने किया सुशासन तिहार का बहिष्कार
यहां परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ परीक्षार्थी खड़े दिखे जो बार बार परीक्षा केंद्र में तैनात सुरक्षा कर्मी से गुहार लगा रहे थे कि वो काफी दूर से यहां परीक्षा देने आएं है। परीक्षा शुरू होने में काफी समय है,कृपया उन्हें गेट खोलकर अंदर जाने दे ताकि वे लोग परीक्षा दें पाए।
इस पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें यह कह कर मना कर दिया कि आप लोग देरी से आए है और परीक्षा केंद्र के साहब आप लोगों को परीक्षा केन्द्र में आने से मना कर रहे हैं। यद्यपि परेशान परीक्षार्थी बार बार उनसे निवेदन करते दिखे लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया
परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़े इन परीक्षार्थियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस परीक्षा केंद्र की अव्यवस्था देखिए कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से पहले करीब 9 बजकर 20 मिनट पर आने के बाद भी हम जैसे करीब 20/25 छात्रों को परीक्षा हाल में अंदर जाने नहीं दिया गया। इस तरह की अमानवीयता से न केवल हमारा साल खराब हो जाएगा बल्कि भविष्य के लिए भी चिंता खड़ी हो जाएगी।
हालांकि सुदूर अंचलों से आए परीक्षार्थियों को कुछ मिनट की देरी से आने पर परीक्षा हाल में नहीं जाने देने पर खरसिया से आए एक परीक्षार्थी संजय डनसेना ने वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक से निवेदन किया कि एक तरफ आप शिक्षा को बढ़ावा देने। कि बात कहते है और दूसरी तरह हमारे साथ इस तरह का व्यवहार होता है। यह सही नहीं है। कृपया व्यवस्था को सुधारें ताकि हम जैसे ग्रामीणों अंचलों के परीक्षार्थियों का भविष्य आने वाले सालों में खराब न हो।



