पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक )
रायपुर/छत्तीसगढ़. सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त कमलनारायण कांडे को अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के पद से हटाया गया। महानदी भवन, मंत्रालय के सहकारिता विभाग के अवर सचिव देवलाल भारती द्वारा इस आशय का एक आदेश आज जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :- खबर का असर- अवैध नियुक्तियों पर गिरी गाज, विभागीय मंत्री ने स्वत: लिया संज्ञान, आदेशों को करवाया निरस्त
जारी आदेश के अनुसार सहकारिता विभाग से प्रतिनियुक्ति में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित में बतौर प्रबंध संचालक पदस्थ किए गए के.एन. कांडे को प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर कार्यालय आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें :- MD कांडे के कांडों की फेरहिस्त लंबी : बरमकेला कांड के 18 करोड़ कहां गए?

जबकि कांडे के सेवानिवृत्ति के कुछ माह ही शेष है। राजनैतिक रूप से यह मुख्यमंत्री साय और विभागीय मंत्री केदार कश्यप की भष्ट्राचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी बताया जा रहा है।

रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN24 डिजिटल न्यूज चैनल ने नवंबर 2024 से लगातार अपेक्स बैंक सहित सहकारी बैंकों में हो रहे गबन-घोटालो-फर्जीवाडो की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कांडे को एम.डी. पद से हटाने के आदेश को “खबर के असर” के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही चर्चा यह भी है कि समाचार प्रकाशन के बाद भष्ट्राचार में लिप्त के.एन.कांडे को पद से हटा दिया गया पर क्या समाचार के प्रश्न अनुतरित रह गए हैं और यह एक प्रकार से प्रशासनिक लीपापोती है?
अनुतरित प्रश्न:
नवंबर 2024 को बरमकेला ब्रांच में हुए गबन-घोटालो-फर्जीवाडो से 18 करोड़ की राशि (जांच के अनुसार) पर वास्तविक रूप से यह राशि 55 करोड़ से ज्यादा थी, के हेरफेर में बड़ी राशि जब्त तो की गई पंरतु बैंक के खातों में जमा नहीं की गई, क्यों ? क्या ये पूर्व नियोजित कांडे और श्रीवास्तव का रिटायरमेंट प्लान था ?
यक्ष प्रश्न अब भी यथावत –
1.बैंक की रायगढ़-सरगुजा क्षेत्रों में पदस्थ रहे 100 करोड़ के गबन-घोटालो-फर्जीवाडो को अंजाम देने वाले अधिकारी-कर्मचारी संजय साहू, हेमंत चन्द्राकार और हेमंत चौहान पर एफआईआर कब दर्ज होगी ?
2.आडिट/अंकेक्षण के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा वर्षों से की जा रही वित्तीय अनियमिताओं को कब और कैसे रोका जायेगा?
3.सैकडों करोड़ों की राशि जो गबन-घोटालो-फर्जीवाडो में हड़प ली गई है उसकी रिकवरी कैसे की जायेगी या कर ली गई है और उसकी बंदरबांट हो गई है ?



