अंबिकापुर, 13 अप्रैल। Elephant Alert : जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों के दल की एंट्री से दहशत का माहौल बन गया है। खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान चिंतित हैं, वहीं ग्रामीण रातभर रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट वन परिक्षेत्र के ग्राम मोसखोल के आसपास हाथियों का दल विचरण कर रहा है। खासतौर पर दो नर दंतैल हाथियों के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथी लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
किसान परेशान, रातभर पहरा
हाथियों के डर से गांव के लोग रातभर जागकर अपने खेतों और घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। कई परिवारों ने खेतों के पास अस्थायी पहरा भी शुरू कर दिया है।
वन विभाग अलर्ट मोड पर
वन विभाग की टीम हाथियों की हर गतिविधि पर (Elephant Alert) नजर बनाए हुए है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।



