सरगुजा । महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिमला में सजेगी सुरों की महफिल: मैनपाट महोत्सव की तारीखों का ऐलान, जानें इस बार क्या है नया धमाका
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता योगेश कुमार सांडिल्य, जो दोकड़ा में भृत्य के पद पर तैनात हैं, का स्थानांतरण लोदाम कराया गया था। आरोपी गिरीश कुमार वारे ने इस स्थानांतरण के बदले उनसे 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित
पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन बाकी रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने शेष राशि देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो गया। लगातार उत्पीड़न से तंग आकर योगेश ने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। गुरुवार को पीड़ित 40 हजार रुपये लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचा और जैसे ही उसने आरोपी को रकम सौंपी, की टीम ने छापा मारकर गिरीश कुमार वारे को रिश्वत की राशि सहित धर दबोचा।
आरोपी से पूछताछ जारी है। यह भी जांच कर रही है कि इस रिश्वतखोरी में विभाग के अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं हैं। इस कार्रवाई से महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।



