रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवतराई की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राजधानी में फिर लौटी छत्तीसगढ़ महतारी- वीआईपी चौक पर दोबारा स्थापित हुई प्रतिमा
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष, पिता चैतराम मरावी) अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर राजेश ने टंगिया से पत्नी पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल नांदबाई को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है।



