रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने देशभर में फैले 50 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। महज 64 हजार रुपए की ठगी की शिकायत से शुरू हुई यह जांच अब देशव्यापी साइबर अपराध सिंडिकेट तक पहुंच चुकी है। इस सनसनीखेज खुलासे के पीछे खैरागढ़ पुलिस की सटीक कार्रवाई और महीनों की निगरानी है।
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: पति ने टंगिया से किया हमला, गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह मुंबई के दोंबीवली में किराए के एक फ्लैट से ऑपरेट हो रहा था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने 100 से अधिक ऑनलाइन गेमिंग एप, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी की जाल बिछाई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह “सैलरी बेस्ड कर्मचारियों” की तरह काम करता था — यानी हर सदस्य को ठगी की रकम से तय वेतन दिया जाता था। अब तक की जांच में 50 से ज्यादा बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन का पता चला है।
खैरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क को हिला दिया है। आईजी स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस मेगा साइबर फ्रॉड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।



