रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस लाइन गेट के सामने स्थित सरकारी विदेशी मदिरा दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये की शराब और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
रेलवे हादसा टला: बिना आदेश ट्रैक रिपेयरिंग के दौरान हमसफर एक्सप्रेस टकराई जैक से, 9 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात की है जब चोर दुकान के पीछे से घुस गए और लगभग 46 हजार रुपये मूल्य की शराब व नकद राशि चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा सुबह दुकान खुलने पर हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक नीली रंग की मोपेड पर आते-जाते नजर आए। यही तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद की जाएगी।



