रायपुर | राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के कड़े निर्देशों के बाद नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हुल्लड़बाजी करने वाले 06 बदमाश भी गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में खमतराई पुलिस ने क्षेत्र के भनपुरी और रावाभाठा इलाकों में गाली-गलौज और हुल्लड़बाजी कर शांति भंग करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
-
रूपेश दिवाकर (30 वर्ष) – बुनियाद नगर
-
भूपेंद्र कुमार चंद्राकर (39 वर्ष) – विजयनगर
-
दिगंबर पटेल उर्फ दिउ (35 वर्ष) – बुनियाद नगर
-
दिलीप साहू (29 वर्ष) – रामेश्वर नगर
-
नवल कुमार सिंह (36 वर्ष) – रावाभाठा
-
संतोष साहू (48 वर्ष) – भनपुरी


