Author: RAJ
जांजगीर चांम्पा। जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना…
जांजगीर चांम्पा। जिले के कुटरा गांव में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक ओर गांव में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों का निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे 70 साल पुराने जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। दीवारों में दरारें, झड़ता प्लास्टर और कमजोर छत किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नए भवन निर्माण की मांग की है। ग्राम कुटरा स्थित रामसरकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का भवन करीब 70 साल पुराना है और अब पूरी तरह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन में विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। यह बजट नई थीम, नए विजन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आएगा, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ा होगा। बजट की मुख्य विशेषताएं और रणनीति वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बजट की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट पर आधारित होगी। बजट में लॉन्ग टर्म (2047…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की नई आबकारी नीति में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बार संचालकों को बड़ी राहत प्रदान की है। नए व्यापार को प्रोत्साहन देने और ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस तथा बैंक गारंटी में भारी कमी की गई है, जिससे राज्य में नए बार खोलना पहले की तुलना में काफी किफायती हो गया है। लाइसेंस फीस में राहत 7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों (जैसे रायपुर) में FL-2 (क) और FL-3 (क) श्रेणी के बार के लिए लाइसेंस शुल्क 24 लाख रुपये से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश पर जितना कर्ज था, वह अब तीन गुना बढ़ चुका है। बघेल ने भाजपा को सलाह दी कि वे पहले अपनी अर्थव्यवस्था की हकीकत देख लें और केवल ‘अपने मित्रों’ के लिए व्यवस्था करने में लगे रहने की बजाय देशहित पर ध्यान दें। अर्थव्यवस्था पर सवाल पूर्व सीएम बघेल ने हमलावर अंदाज में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पिस्टल और मैग्जीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन जब्त की गई है। मामले में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदू शर्मा (30 वर्ष) पिता विमल शर्मा, निवासी कुशालपुर तिरंगा चौक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 जिले के निर्धारित 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। हायर सेकण्डरी परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में कुल हाईस्कूल के 9,731 तथा हायर सेकण्डरी के 8,025 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इस प्रकार कुल 17,756 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी…
जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिला प्रवास संभावित है, जिसे लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2ः00 बजे पोड़ी ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। मालवीय नगर पोड़ी स्थित नगर निगम के मंगल भवन में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां जिले को 12704.63 लाख रुपए अर्थात 127 करोड़ से अधिक की विकास सौगात मिलने जा रही है। रायपुर- मंगल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण तथा नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के…
रायपुर :- रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां टी-20 क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 1.80 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर हमला बोला है। असम चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री एवं नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने तंज कसा है। दीपक बैज ने कहा कि दो साल में भ्रष्टाचार से की गई काली कमाई को असम चुनाव में खर्च करने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को अवैध उगाही का चारागाह बना दिया है। हर योजना में गड़बड़ी घोटाला किया जा रहा है और सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता प्रदेश से 1500 करोड़ की मांग किये हैं।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
