Author: RAJ
Tribal Business Conclave-2025 : नई दिल्ली/रायपुर। ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव-2025 में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से राज्य का गौरव बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर के उद्यमी, नीति-निर्माता और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने अपनी अभिनव पहलें प्रदर्शित कर न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक व्यवसाय के साथ जोड़ने का सफल प्रयास किया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टार्टअप्स…
Ladli Behna Yojana : सिवनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी पहुंचे और वहां उन्होंने कई विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लाडली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपए की 30वीं किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। अब हर महीने लाडली बहनों को 1500 रुपए की राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी। सीएम ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं और किसानों के कल्याण पर ध्यान दे रही है। धान और गेहूं की एमएसपी पर खरीदी जारी रहेगी और किसानों को अतिरिक्त बोनस भी दिया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो नक्सली…
CG News: रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत तीन निजी अस्पतालों पर योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के चलते तीन माह के लिए निलंबन की कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल, महासमुन्द; सेवा भवन हॉस्पिटल, ग्राम जगदीशपुर पिथौरा; और अंबिका हॉस्पिटल, ग्राम खरखरी सरायपाली में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में पात्र मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत निःशुल्क प्रदान करना अनिवार्य है। यदि कोई अस्पताल…
PM Modi Bhutan Visit: थिम्फू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय भूटान दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भारत-भूटान संबंधों को नई ऊंचाई मिली। पीएम मोदी ने भूटान के चौथे ड्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से थिम्फू में मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक बंधनों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल के हिस्से के रूप में ‘कालचक्र अभिषेक’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया, जो भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के प्रदर्शन के साथ हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के आध्यात्मिक जुड़ाव को मजबूत करता है। भूटान नरेश…
President Murmu Visit Botswana: गाबोरोन। भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बोत्सवाना की राजधानी गाबोरोन पहुंचीं, जहां उन्हें सर सेरेत्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिडियन बोको ने 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत-अफ्रीका संबंधों को नई मजबूती देने का प्रतीक बनी। तीन दिवसीय दौरे (11-13 नवंबर) के दौरान मुर्मू और बोको प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें हीरे, दवा, कृषि, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में कई समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आगामी पांच दिनों तक उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। मैनपाट में मंगलवार को सुबह के समय घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं, वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा और अंबिकापुर में भी सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस किया गया। मैदानी इलाकों में ठंड का असर मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। रात के समय ठंडी हवाओं के चलते यहां का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम होकर…
रायपुर। प्रदेश में सड़कों पर घूमते मवेशियों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए राज्य शासन गंभीर है, लेकिन नगर निकायों की नाकाफी कार्रवाई ने इस योजना की सफलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों को एक महीने तक सड़कों से मवेशियों को हटाने और हर हफ्ते रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, शहर से 15 किलोमीटर के दायरे में भी निगरानी रखने, आवारा और घुमंतू पशुओं को हटाने और पशु मालिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। सड़कों पर सुरक्षा उपायों की…
Gujrat Boiler Blast: भरूच। गुजरात के भरूच जिले के सायखा GIDC इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात विशाल फार्मा कंपनी के प्लांट में बॉयलर फटने से भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि आसपास की 4 कंपनियों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जबकि प्लांट में भीषण आग लग गई। स्थानीय सरपंच ने घटना पर सवाल उठाते हुए कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ जब कंपनी का बॉयलर अचानक फट…
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी रखेंगे। बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र को लेकर घर पहुंचे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र को एंबुलेंस के जरिए घर ले जाया गया, जिसमें उनके छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल…
बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने 6 कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबल किसी बड़े नक्सली लीडर को घेरने में सफल रहे हैं, हालांकि उसकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुई सर्चिंग के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.