Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आगामी पांच दिनों तक उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। मैनपाट में मंगलवार को सुबह के समय घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं, वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा और अंबिकापुर में भी सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस किया गया। मैदानी इलाकों में ठंड का असर मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। रात के समय ठंडी हवाओं के चलते यहां का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम होकर…
रायपुर। प्रदेश में सड़कों पर घूमते मवेशियों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए राज्य शासन गंभीर है, लेकिन नगर निकायों की नाकाफी कार्रवाई ने इस योजना की सफलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों को एक महीने तक सड़कों से मवेशियों को हटाने और हर हफ्ते रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, शहर से 15 किलोमीटर के दायरे में भी निगरानी रखने, आवारा और घुमंतू पशुओं को हटाने और पशु मालिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। सड़कों पर सुरक्षा उपायों की…
Gujrat Boiler Blast: भरूच। गुजरात के भरूच जिले के सायखा GIDC इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात विशाल फार्मा कंपनी के प्लांट में बॉयलर फटने से भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि आसपास की 4 कंपनियों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जबकि प्लांट में भीषण आग लग गई। स्थानीय सरपंच ने घटना पर सवाल उठाते हुए कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ जब कंपनी का बॉयलर अचानक फट…
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी रखेंगे। बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र को लेकर घर पहुंचे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र को एंबुलेंस के जरिए घर ले जाया गया, जिसमें उनके छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल…
बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने 6 कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबल किसी बड़े नक्सली लीडर को घेरने में सफल रहे हैं, हालांकि उसकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुई सर्चिंग के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर पूर्व सरकारी अधिकारी से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ आरंग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल संजय दुबे फरार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने थाने में बताया कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 15 या 16 दिसंबर को अबू धाबी में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस बार भी ऑक्शन विदेश में ही आयोजित होगा। सभी फ्रेंचाइजी को ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक अपनी रिटेन लिस्ट जमा करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, ऑक्शन 16 दिसंबर को हो सकता है और इसमें 10 फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। पिछले दो आईपीएल ऑक्शन विदेशों में ही हुए थे जेद्दा (सऊदी अरब) और दुबई (यूएई) में। इस बार अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन का कारण विदेशी सहयोगी स्टाफ के लिए सुविधाओं का…
नई दिल्ली/फरीदाबाद। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 13 तक पहुँच गई। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50-60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। यह कार्रवाई एक दिन बाद हुई, जब कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल शकील के किराये के दो मकानों से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट सहित) जब्त किया गया था। जांच में सामने आया कि शकील और अदील अहमद रठेर समेत आठ गिरफ्तारियां जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े ‘सफेदपोश आतंकी’…
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंड के मौसम में मामूली बढ़त के साथ ही कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 800 के पार दर्ज किया गया। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-3 लागू कर दिया है। ग्रैप-3 लागू होने के बाद दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों पर लागू होगा। हाइब्रिड मोड के तहत शिक्षकों…
रायपुर। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं ने विदेश में अपनी विशेष छाप छोड़ी। कार्यक्रम में North America Chhattisgarh Association (NACHA) के बे एरिया चैप्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर किया। NACHA ने छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, लोक कला और विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस स्टॉल ने उपस्थित अतिथियों और वहां बसे भारतीय प्रवासी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.