Author: RAJ

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की अमेरा कोल खदान में हुआ हंगामा अब बड़ा मुद्दा बन गया है। खदान के विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने 150 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 55 से ज्यादा नामजद हैं। इन ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान, हत्या के प्रयास और भीड़ हिंसा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना 3 दिसंबर 2025 की है, जब अमेरा कोल माइंस के विस्तार का…

Read More

RBI Repo Rate: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बड़ी घोषणा करते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (BPS) की कटौती कर दी है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि नया रेपो रेट अब 5.25% हो गया है, जबकि पहले यह 5.5% था। रेपो रेट में यह बदलाव लागू होते ही होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI में कमी देखने को मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। MPC की बैठक 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई, जिसमें वर्तमान आर्थिक स्थिति, महंगाई के रुझान और विकास दर…

Read More

बिलासपुर, 05 दिसंबर 2025 / सरकारी राशन दुकानों में अनियमितताओं और उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने के मामलों पर प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, वहीं तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुडु की दुकान में गंभीर लापरवाही जांच में पाया गया कि पुडु के दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना उपलब्ध नहीं कराया। लगातार अनियमितताओं के चलते दुकान को निलंबित किया गया।…

Read More

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई. जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में चैतन्य बघेल की याचिका लगी थी. ED की ओर से चैतन्य बघेल की खिलाफ की जा रही जांच और गिरफ्तारी के खिलाफ यह याचिका लगाई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान आज ED की तरफ से बहस अधूरी रह गई.आज 5 दिसंबर की शाम 4 बजे फिर ED अपना पक्ष रखेगा. 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 10…

Read More

रायपुर, 05 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 को रायपुर, ग्वालियर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। सुबह मुख्यमंत्री 8:40 बजे रायपुर स्थित निवास से निकलकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे 9:05 बजे स्टेट प्लेन से ग्वालियर रवाना होंगे और 10:30 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे सिंधी कॉलोनी, कम्पू में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे वे ग्वालियर से रायगढ़ के लिए रवाना होकर 2:00 बजे जिन्दल एयर स्ट्रिप रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे बनौरा स्थित अघोर गुरुपीठ में दर्शन करेंगे। शाम 4:00 बजे वे महापल्ली मिनी स्टेडियम हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे…

Read More

School Holiday: छत्तीसगढ़ में ठंड का माहौल बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बच्चे पढ़ाई करने के लिए ठिठुरते हुए स्कूल को जा रहे है और अब उन्हें स्कूलों की छुट्टी का इंतजार है. ऐसे में स्‍कूली बच्‍चों के लिए खुशखबरी है. दिसंबर के महीने में स्कूलों में ठंड की लंबी छुट्टी पड़ने वाली है. जिसके बारे में सरकारी आदेश पहले ही जारी हो चुका है. इस समय बच्चे अपने परिवार के साथ ठंड का आनंद ले सकेंगे. यही नहीं लंबी छुट्टी के कारण आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकेंगे. कब से शुरू होगी स्कूलों की छुट्टी दिसंबर…

Read More

Vladimir Putin India’s Tour: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं. पुतिन के इस दौरे पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं. पुतिन का भारत दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ भारत के मजबूत रिश्तों से बहुत चिढ़ने लगे हैं और इसी चिढ़ में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया है. इस बीच, भारत दौरे पर आने से पहले पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी किसी के दबाव में झुकने वाले नेता नहीं हैं. इस दौरान…

Read More

IndiGo Flights Cancelled: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से परिचालन संकट का सामना कर रही है. 4 दिसंबर को भी देश के अलग-अलग शहरों से कंपनी की 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं. इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से 191 उड़ानें शामिल हैं. वहीं, फ्लाइट कैंसल और उड़ान में देरी होने के कारण एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अनिश्चितता के कारण भारी परेशानी भी हुई. इसके लिए एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है. अब तक 1,232 उड़ानें रद्द जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस रोजाना…

Read More

नई दिल्ली: भारत में  सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की बढ़त देखी गई है. निवेशकों की बढ़ती रुचि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव का सीधा असर भारतीय बाजारों में दिखाई दे रहा है. आज भारत में 24 कैरेट सोना 12986 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 11904 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 9740 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया है.  लंबे समय से सोना महंगाई से बचाव का सबसे भरोसेमंद साधन माना गया है और इसी वजह से निवेशक लगातार सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने…

Read More

नई दिल्ली: आज गुरुवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने रहे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में हलचल जरूर है, लेकिन उसका सीधा प्रभाव भारतीय ईंधन कीमतों पर फिलहाल नहीं दिख रहा है. यही वजह है कि बड़े शहरों से लेकर आम क्षेत्रों तक रेट लगभग समान स्तर पर चल रहे हैं. हालांकि टैक्स के कारण महानगरों में कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं. विशेष रूप से मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं…

Read More