Author: RAJ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश शनिवार सुबह किराए के महान में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। क्या है पूरा मामला ? कोतवाली थाना क्षेत्र भोईपारा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाप और बेटे की लाश किराए के मकान में मिली। पास में ही जहर की शीशी भी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में बीजापुर जिले के गंगालुर स्थित पोर्टाकेबिन हाई स्कूल छात्रावास में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की घटना को लेकर विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया और तत्काल चर्चा की मांग की। हालांकि सभापति द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन (वॉकआउट) कर दिया। स्थगन प्रस्ताव में बताया गया कि गंगालुर स्थित पोर्टाकेबिन आवासीय छात्रावास में पढ़ने वाली तीन छात्राएं—दो कक्षा 12वीं और एक कक्षा 11वीं की—गर्भवती पाई गई हैं। इनमें से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता से जुड़ा पुराना विधेयक एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2006 में पारित धर्म स्वतंत्र विधेयक को राज्यपाल ने पुनर्विचार के लिए विधानसभा को लौटा दिया है। यह विधेयक तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार के दौरान विधानसभा से पारित किया गया था। हालांकि इसे अब तक राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल सकी थी, जिसके कारण यह लंबे समय से लंबित था। करीब 20 साल बाद यह विधेयक फिर से प्रक्रिया में आया और प्रावधानों पर पुनर्विचार के लिए राज्यपाल रेमन डेका के पास भेजा गया था। राज्यपाल ने अब इसे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में बिलासपुर जिले में ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण राशन वितरण रोकने का मुद्दा तेजी से गरमाया। कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सवाल किया कि क्या फरवरी 2026 में ई-केवायसी अपडेट न होने से राशन कार्डधारियों का खाद्यान्न आबंटन रोक दिया गया है? यदि हां, तो प्रभावित हितग्राहियों के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है? मंत्री दयालदास बघेल ने सदन को बताया कि जिन राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी पूरा नहीं हुआ है, उनका खाद्यान्न वितरण फिलहाल रोका गया है। बिलासपुर जिले में ऐसी संख्या…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बस्तर संभाग की आंगनबाड़ियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। इस मामले में कांग्रेस विधायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री को घेरते हुए कई सवाल पूछे, जिन पर मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से बस्तर संभाग में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि बस्तर संभाग के जिलों में कुल कितने आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, उनमें से कितने भवनयुक्त हैं, कितने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में धान खरीदी और उसके उठाव में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। इस दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए किसानों को हो रही परेशानियों और धान के नुकसान का मामला उठाया। प्रश्नकाल में विधायक रामकुमार यादव ने कृषि साख समितियों के प्रासंगिक व्यय की राशि पर रोक और धान उठाव में देरी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खुले में पड़े धान को बारिश…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके…

Read More

छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ…

Read More

Aaj Ka Panchang 16 March 2026: 16 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एकादशी के बाद इस दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि सुबह लगभग 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन शिव योग और सिद्ध योग का विशेष संयोग बनेगा, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इसके साथ ही दिन भर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा। आइए…

Read More