Author: RAJ
RNN24 विशेष संवाददाता रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतन लाल डांगी एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। एक महिला जो कि कथित तौर पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी बताई जा रही हैं ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आरोपों के संबंध में सबूत पेश किए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ (DGP) को लिखित रूप से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर शिकायत प्रस्तुत की थी। प्रस्तुत शिकायत के बाद जांच के लिए एक विशेष समिति भी…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कोयले से लदे ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे की इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद तीनों के शव सड़क में क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में कोयले से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवारों पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत…
रायपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी स्थित नालंदा परिसर लाइब्रेरी का अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने इस मॉडल से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसी तर्ज पर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लाइब्रेरी के फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और टैरेस का अवलोकन करते हुए पुस्तक वितरण प्रणाली और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कम शुल्क में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि नालंदा परिसर लाइब्रेरी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन को बधाई…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोते-बिलखते रहे परिजन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल के गेट पर मृतकों के परिजन और पुलिसकर्मियों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि, अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को…
जगदलपुर। बस्तर के घने जंगलों से जो कहानी सामने आई है, वह सिर्फ वन्यजीव शिकार की घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इंद्रावती और बीजापुर के जंगलों में एक बाघ और एक तेंदुए की मौत ने वन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों वन्यजीवों को गोली से नहीं, बल्कि बेहद क्रूर तरीके से मारा गया। शिकारियों ने तार के फंदे लगाकर उन्हें फंसाया, जहां वे 2-3 दिनों तक तड़पते रहे और आखिरकार दम तोड़ दिया। यह धीमी और दर्दनाक मौत जंगल में फैले संगठित शिकार गिरोह की साजिश को उजागर…
विधानसभा में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर सरकार घिरी: 166 भवन अब भी खाली, 150 नए स्कूल खोलने का ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण और खाली पड़े स्कूल भवनों के उपयोग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक सुनील कुमार सोनी के सवाल पर सरकार को विस्तृत जवाब देना पड़ा, जिसमें कई अहम आंकड़े सामने आए। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में पूरे प्रदेश में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूल भवनों में कक्षाएं खाली हुई हैं, उन्हें स्मार्ट स्कूल और लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। हालांकि आंकड़ों ने व्यवस्था की हकीकत भी उजागर की।…
महापौर का बजट पर अभिभाषण, 1 घण्टे का प्रश्नकाल होगा, निर्धारित 17 एजेण्डों पर होगी चर्चा रायपुर – राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम के सामान्य सभा की बैठक सभापति सूर्यकान्त राठौर ने निगम सभागार में 30 मार्च को आहूत की है। रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक में सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में एमआईसी के संकल्प अनुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा। प्रारंभ में सामान्य सभा की विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी उसके बाद प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि निर्धारित की गई है। सामान्य सभा…
ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं’ : विधानसभा में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा वार मुख्यमंत्री बोले- हमने रोके लिकेज, बढ़ाया राजस्व और दी विकास को रफ्तार रायपुर / विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्याय की बात करती…
रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा रायपुर :- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम रायपुर पहुंचें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल अपने प्रवास के यहां कई धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार भेंट कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज शाम रायपुर पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात वे क्वींस क्लब में विंध्य समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.