Author: RAJ

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली गई। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के जरिए पार्टी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच कथित निकटता पर व्यंग्य किया। रैली मोतीबाग के पास पहुंची तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से…

Read More

रायपुर। कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गठबंधन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग भी रखी। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया…

Read More

रायपुर। दिल्ली में काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले आंदोलन में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। सरकार नहीं चाहती कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और माहौल अशांत हो। इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कवर्धा में गन्ने की कीमत बढ़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद गन्ने का मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। वहीं, कांग्रेस नेता चरणदास…

Read More

कोरबा। जिले के सुमेधा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुए हादसे के बाद पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया। शनिवार सुबह किशोर का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी क्षेत्र के चार नाबालिग शुक्रवार शाम सुमेधा डैम घूमने पहुंचे थे। इस दौरान सभी डैम के किनारे नहाने के लिए पानी में उतरे। तभी नरेश साहू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, लेकिन उसे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में जारी प्रदर्शन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को रोकने के लिए दिल्ली में चारों ओर घेराबंदी कर दी गई है। बैज ने कहा कि सड़कों पर आवाजाही बाधित की जा रही है और वाहनों की जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार विपक्ष के प्रदर्शन से डरी हुई है। बैज के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छठी पूरक चार्जशीट में कथित अवैध वसूली और रकम के वितरण को लेकर कई अहम विवरण सामने आए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त डायरियों में अक्टूबर 2020 से जून 2022 के बीच ‘भवन’, ‘BHAWAN’ और ‘C PARTY’ के नाम से 32 प्रविष्टियां दर्ज मिलीं। इनका कुल हिसाब 104 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है। एजेंसी का दावा है कि ये प्रविष्टियां कांग्रेस भवन तक रकम पहुंचने से जुड़ी हैं। हालांकि, इन प्रविष्टियों का वास्तविक अर्थ और रकम के अंतिम उपयोग का निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने के संकेत हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बस्तर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और चिंताएं सुन सकते हैं। हालांकि, दौरे की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। बोधघाट परियोजना के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस्तर के…

Read More

रायपुर। ऑनलाइन बैटिंग साइट jmdbet777.com के पैनल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले करीब 9 महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। चारपहिया वाहनों में चल रहा था सट्टे का कारोबार पुलिस के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने का मामला सामने…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पीने के पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई की। दल्लीराजहरा-महामाया मार्ग पर पिछले तीन दिनों से चक्काजाम और आमरण अनशन कर रहे आड़ेझर गांव के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद गांव में नाराजगी का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की तैयारी कर सकते हैं। बोइरडीही जलाशय से पानी देने की मांग जानकारी के मुताबिक, आड़ेझर गांव के ग्रामीण बोइरडीही जलाशय से पीने का पानी उपलब्ध कराने की…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है। रेमेडी सैलून में पुलिस की दबिश पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में MDMA ड्रग्स की बिक्री की…

Read More