Author: RAJ

धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना में खाट पर सो रहे एक बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई। हादसे में करीब 60 प्रतिशत झुलसे नोहर यादव ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नोहर यादव गुरुवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह अपनी खाट पर सो गए थे। देर रात उनकी खाट में अचानक आग लग गई। बिजली बंद होने पर परिजनों ने देखा कि बुजुर्ग आग की चपेट…

Read More

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 21 कैदियों को रिहा किया गया है। इनमें 20 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल हैं। सभी ने जेल में करीब 14 साल या उससे अधिक समय बिताया है। जेल में अच्छे व्यवहार और आचरण को देखते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया गया। केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जेल डीजी हिमांशु गुप्ता पिछले कुछ महीनों से लगातार जेल का दौरा कर कैदियों के व्यवहार, आचरण और मानसिक स्थिति से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दे रहे थे। उनकी पहल पर अच्छे आचरण वाले कैदियों…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रास गरबा कार्यक्रम के दौरान बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में गरबा की वेशभूषा में कुछ युवतियां सिगरेट पीते और पिस्टलनुमा वस्तु लहराते नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रील गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार के लिए बनाई गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच शुरू की गई। वीडियो में नजर आ रहे लोगों को पूछताछ के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने संघर्ष, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के अनुभव, युवाओं को दिया निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करने का मंत्र आईआईएम रायपुर में प्रशिक्षण और जिलों में मैदानी अनुभव से शासन की कार्यप्रणाली समझेंगे युवा फेलो शिक्षा, कौशल, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों से युवाओं को सशक्त बना रही राज्य सरकार निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय जो भी दायित्व मिले, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बल में भी पदस्थ किया गया है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं अमनकुमार रमनकुमार झा (2021 बैच): ASP (ऑप्स), बीजापुर से SP (SIA), पुलिस मुख्यालय। अजय कुमार (2021 बैच): ASP (ऑप्स), नारायणपुर से SP (SIB), पुलिस मुख्यालय। आकाश श्री श्रीमाल (2021 बैच): ASP…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और पहले से दर्ज नामों का सत्यापन करने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सूची से हटाए गए नामों का भी दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, SIR के दौरान प्रदेश में करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे। इनमें लगभग 6.42 लाख मृत मतदाता और 19,13,540 अनुपस्थित या स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं। वहीं, पुनरीक्षण…

Read More

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे में एक किराए के फ्लैट पर दबिश देकर दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का खुलासा किया है। मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वैशाली नगर थाने में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खातों और…

Read More

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कांग्रेस के मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मामला ग्राम बकतरा का है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से देर रात उसके घर में…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर रेत से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। खनिज विभाग के मुताबिक, मरवाही क्षेत्र के चिचगोहना, मडवाही, कुम्हारी और मरिहीघाट से 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें मरवाही थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं अमेराटिकरा और मौहारिटिकरा से एक-एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिन्हें कोटमी चौकी में रखा गया है। इसी तरह खन्ता-लालपुर क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते एक…

Read More

बालोद। शासकीय स्कूल की प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। मामले की जांच बाल कल्याण समिति की ओर से किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, शबाना बानो ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटे और बेटी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी मां लंबे समय से उनके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना करती थीं तथा…

Read More