Author: RAJ
रायपुर/19 मार्च 2026। रसोई गैस संकट पर सरकार के दावों को हवाहवाई करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैर चुनावी राज्यों की हिस्सा की एलपीजी को चुनावी राज्यों को भेजा जा रहा है, ताकि वहाँ रसोई गैस संकट से जनता की भाजपा के खिलाफ गुस्सा को कम किया जाये और चुनाव में भाजपा को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। दुर्भाग्यजनक है प्रदेश की सरकार मौन है। इसलिए यहां मांग के अनुसार जनता को रसोई गैस नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने षड्यंतपूर्वक…
सक्ती। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दिव्यांग शिक्षक की टांगी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसके शव को आग लगा दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक शिक्षक का नाम देवानंद भारद्वाज था और पिहरीद में पदस्थ थे। जानिए पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जर्वे गांव में शिक्षक की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच घात लगाए आरोपी ने टंगिया से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और सुव्यवस्थित विकास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अनियंत्रित विस्तार और अवैध प्लॉटिंग पर नियंत्रण स्थापित करते हुए योजनाबद्ध विकास को गति देना है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्यत: रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण जैसे प्राधिकरणों पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है। बता दें कि डॉ. रवि मित्तल की छवि एक बेहद सुलझे हुए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी की रही है। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की है। डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने देश सेवा के लिए सिविल सेवा का रास्ता चुना। वे जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। डॉ मित्तल ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पेश होते ही सियासी तापमान बढ़ गया। डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधेयक पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के ऐसे कानूनों से जुड़े मामले Supreme Court of India में लंबित हैं, इसलिए इस पर फिलहाल चर्चा उचित नहीं है। उन्होंने विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की ताकि इसकी विस्तृत समीक्षा हो सके।…
गैस नहीं मिलने से आम आदमी परेशान, सरकार बेपरवाह बनी हुयी रायपुर। प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत से आम आदमी परेशान है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि घरेलू गैस नहीं मिलने के कारण गृहणियां परेशान है। महतारी वंदन में 1000 रू. देने वाली भाजपा के राज में महिलाएं 900 का घरेलू गैस 3000 में खरीदने को मजबूर है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार घरेलू गैस की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही, लोग गैस एजेंसी के सामने लाइन लगाने को…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर हायर ज्यूडिशियल सर्विस से जुड़े न्यायिक अफसरों का तबादला सूची जारी किया है। देखें जारी ट्रांसफर ऑर्डर में ज्यूडिशियल अफसरों के नाम….
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सूरजपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक भूलन सिंह मरावी ने स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए सरकार से जवाब तलब किया। मरावी ने कहा कि जिला अस्पताल जैसे अहम संस्थान में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है, लेकिन जमीनी हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि कुल कितने पद स्वीकृत हैं, कितने डॉक्टर कार्यरत हैं और रिक्त पदों को भरने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का मुद्दा गुरुवार को जबरदस्त राजनीतिक टकराव का कारण बन गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया और तत्काल चर्चा की मांग की। महंत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में 19 लाख 13 हजार 450 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। न तो इनके बारे में कोई ठोस रिपोर्ट सामने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सरगुजा जिले के पुलिस थानों और चौकियों के भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक प्रबोध मिंज ने क्षेत्र में पुलिस ढांचे की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। विधायक मिंज ने रघुनाथपुर पुलिस चौकी समेत अन्य स्थानों पर भवन निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निर्माण कार्य लंबित है, जिससे पुलिसकर्मियों को असुविधा हो रही है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इन भवनों का निर्माण कब तक पूरा होगा। जवाब में…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.