Author: RAJ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने दबिश देकर लगभग डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। तरबूज की आड़ में अफीम का खेल जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था। खेत के बीचों-बीच अफीम की नशीली फसल उगाई जा रही…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में पर्यटन विभाग से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया, जब विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कर्मा एथेनिक रिसोर्ट को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। विधायक ने रिसोर्ट के निर्माण की प्रकृति, भूमि क्षेत्र, डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में शामिल कार्यों और कुल लागत के साथ-साथ इसके रखरखाव पर होने वाले खर्च का ब्यौरा मांगा। इस पर जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह रिसोर्ट “पहाड़ एवं चट्टान” मद के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह परियोजना 8 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मे अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन को लेकर अहम बहस देखने को मिली। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में बदलाव को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में कितने अधिकारी-कर्मचारियों ने एनपीएस छोड़कर ओपीएस को अपनाया है और वर्ष 2004 से पहले तथा बाद में नियुक्त कर्मचारियों के लिए पेंशन व्यवस्था किस प्रकार संचालित की जा रही है। इस पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने सदन को बताया कि प्रदेश में कुल 2,91,797 अधिकारी-कर्मचारियों ने एनपीएस से वापस ओपीएस का विकल्प चुना…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में छातिम (सप्तपर्णी) वृक्षों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इन पेड़ों के रोपण पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों में अस्थमा और एलर्जी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सदन में कहा कि छातिम के पेड़ बड़े पैमाने पर नई कॉलोनियों और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने इन पेड़ों पर प्रतिबंध लगाने और पहले से लगे पेड़ों को हटाने के लिए आवेदन स्वीकृत…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में औद्योगिक खतरनाक अपशिष्ट को लेकर सत्र में कड़ा मुद्दा उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी से सवाल किया कि प्रदेश में कितनी औद्योगिक इकाइयाँ खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न कर रही हैं और उनका सुरक्षित प्रबंधन कैसे हो रहा है। पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने जवाब दिया कि प्रदेश में कुल 665 लघु, मध्यम और बड़े उद्योग खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में केवल 19 उद्योगों में ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था…

Read More

रायपुर ।  रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के दौरान धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए एक अहम और ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से राज्य के कुछ इलाकों में प्रलोभन, दबाव या डर के जरिए धर्मांतरण की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे सामाजिक संतुलन…

Read More

रायपुर – राजधानी रायपुर में एक बार फिर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। आमानाका ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चलाते समय चालक को अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलता रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का…

Read More

रायपुर ।  ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में आने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक इन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगी। पुलिस का कहना है कि यह कदम शहर में बढ़ते जाम और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि…

Read More

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी साफ नजर आ रही है। यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य व्यापार वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाना है। नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को विस्तार देने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन आज काफी अहम रहने वाला है, जहां सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों का जवाब देंगे, वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। आज की कार्यवाही में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिनमें जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके अलावा विधायक पुन्नूलाल मोहले प्रतिवेदन पेश करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक भी प्रस्तुत करेंगे, जबकि वित्तमंत्री ओपी चौधरी…

Read More