Author: RAJ
रायपुर। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने तहसील बागबाहरा के ग्राम ओंकारबंद स्थित भूमि के एक पुराने नामांतरण आदेश को निरस्त करते हुए तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ओंकारबंद की 7.37 हेक्टेयर भूमि का नामांतरण 21 अप्रैल 1978 को किया गया था। आरोप है कि लगभग 48 वर्ष पूर्व यह नामांतरण रंभाबाई, बेवा रामचरण को निःसंतान बताकर कुछ अन्य व्यक्तियों ने अपने पक्ष में करा लिया। जबकि अपीलार्थी बुढ़ान सिंह, पिता स्वर्गीय गणेश (जाति गोंड़, आदिवासी) के दादा उदेराम उस समय जीवित थे और वे रंभाबाई…
छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण की गति अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल,मोर गांव मोर पानी महाअभियान जल सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान राज्य में दो साल में ही बने 8 लाख से अधिक मकान, 17 लाख 60 हजार आवास हुए पूर्ण, बस्तर संभाग में लंबित विकास योजनाओं को पूर्ण करने बनेगी विशेष रणनीति केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा रायपुर, 31 जनवरी 2026/ रोजगार एवं स्वाबलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के लागू…
कबीरधाम (कवर्धा)। छत्तीसगढ़ में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कबीरधाम जिले के पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान 2272 क्विंटल धान की भारी कमी सामने आई है। इस कमी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। मामले के सामने आने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र में खरीदे गए धान के रिकॉर्ड और गोदाम में मौजूद वास्तविक धान की मात्रा में बड़ा फर्क पाया गया। दस्तावेजों में दर्ज की गई धान की मात्रा और…
रायपुर, 31 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक छात्रों के बीच पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रंजीत बड्डे सहित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत, हनुमान चालीसा एवं बस्तर अंचल के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें…
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर के अन्नपूर्णापारा क्षेत्र में आज शाम एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। शहर के बीचों-बीच एक तेज रफ्तार ‘महेंद्रा’ बस ने सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शाम की शांति चीखों में बदली घटना आज शाम करीब 6:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अन्नपूर्णापारा के पास से गुजर रही महेंद्रा ट्रैवल्स की बस की रफ्तार बहुत अधिक थी। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी भयावह थी…
रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए यहां की आधुनिक खेती की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान अब जमीन के अंदर और ऊपर एक ही पौधे में दो अलग-अलग सब्जियां उगा रहे हैं, जो तकनीकी रूप से बहुत उन्नत है। रायपुर प्रवास के दौरान मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज वे किसानों से मिले और उनकी मांगों को सुना। किसानों ने हाईटेक मंडी, कृषि शोध, बेहतर धान की किस्में, बीमारियों से पहले रोकथाम और अन्य मुद्दों पर चर्चा…
रायपुर :- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के उपरांत रायपुर शहर में पुलिसिंग का स्वरूप अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की निगरानी में में एसीपी कोतवाली डिवीजन के थाना कोतवाली और गंज क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान खेल के मैदानों को नशा सेवन का अड्डा बनाने वाले तथा अंधेरे व सुनसान क्षेत्रों में अड्डेबाजी कर झगड़ा-फसाद करते पाए गए व्यक्तियों…
बस्तर के लिए विशेष पैकेज घोषित करे केंद्र सरकार रायपुर। 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत हो रहे केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ के लिए मोदी सरकार द्वारा पूर्व में घोषित योजनाओं के लिए बजट प्रावधान और नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास और पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने रायपुर से राजनांदगांव होकर हैदराबाद हाईवे की घोषणा 2022 के बजट में की थी, आज तक सर्वे तक नहीं हुआ, नया रायपुर में एम्स के लिए राज्य सरकार द्वारा 2022 में है जमीन अधिग्रहित करके केंद्र सरकार…
नारायणपुर-कोंडागांव निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण एनएच-130डी कोंडागांव से नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक जोड़ेगा रायपुर, 31 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डबल इंजन सरकार में बस्तर के विकास को गति डबल इंजन की सरकार के तहत विकास कार्यों को गति देते हुए…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। 7 दिनों तक चले इलाज के बाद इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कांग्रेसी नेत्री का नाम शबाना निशा (37 वर्ष) था। जानिए क्या था मामला यह पूरा मामला 22 जनवरी का है। कांग्रेस नेत्री शबाना निशा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा स्थित फेरू राम के मकान में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि शबाना चाहती थी कि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
