Author: RAJ
अंबिकापुर : में Ambikapur पहाड़ कटान का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर से लगे लुचकी घाट क्षेत्र में माफिया खुलेआम पहाड़ों को निगलते नजर आ रहे हैं। बड़ी-बड़ी JCB मशीनों और हाइवा वाहनों के जरिए पहाड़ को काटकर लगभग खत्म कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया की दबंगई के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है। अंबिकापुर–रायगढ़ मार्ग पर स्थित ये पहाड़ कभी यात्रियों का स्वागत हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से करते थे, लेकिन अब हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। क्रांति प्रकाशपुर स्थित लुचकी घाट का पहाड़…
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पेंडिंग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के लिए अहम फैसला लिया है. शुक्रवार को सीमेंट और लोहे की डस्ट से मजदूरों को होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर सभी जनहित याचिकाओं की सुनवाई पूरी नहीं हो पाने के कारण अब शनिवार को सुनवाई पूरी की जाएगी. कोर्ट में छुट्टी होने के बाद भी सभी बेंचों में नियमित सुनवाई होगी. क्यों नहीं हो पाई सुनवाई पूरी? छत्तीसगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण के कारण श्रमिकों के बीमार पड़ने से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है. दरअसल,…
Indore News: इंदौर जंक्शन मध्य प्रदेश के बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है. यहां से चलने वाली ट्रेनों में यात्रा करना अब आरामदायक और सुरक्षित हो गया है. इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में लिंक हॉफमैन बुश (Linke Hofmann Busch) कोच लगाए जा रहे हैं. इससे ट्रेन से यात्रा करने का एक्सपीरियंस बदल गया है. इससे यात्री सुविधाओं में विस्तार हुआ है. इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे शहरों के लिए सफर आरामदायक हुआ है. 55 फीसदी ट्रेनों में LHB कोच इंदौर रेलवे स्टेशन, पश्चिम रेल मंडल (Western Rail Zone) के रतलाम डिवीजन (Ratlam Division) में…
बिलासपुर। न्यायधानी के पचरी घाट बैराज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश और समझौते को लेकर बने दबाव के चलते हुई इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया, जिससे देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मृतक की पहचान शानू उर्फ अमन हुसैन (25) के रूप में हुई, जो हटरी चौक स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास रहता था। जानकारी के अनुसार, शानू और मुख्य आरोपी विकास तिवारी के बीच पिछले करीब पांच वर्षों…
रायपुर। राजधानी में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद अपराधों पर कार्रवाई तेज हो गई है। बाइक और मोबाइल चोरी, चाकूबाजी, छेड़खानी, लूट और साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं में अब बिना देरी के एफआईआर दर्ज की जा रही है। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के महज 8 दिनों के भीतर शहर में कुल 201 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 15 बाइक चोरी के केस शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी थाने में शिकायत आने पर प्राथमिक जांच के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। मामूली चाकूबाजी या धारदार हथियार से हमले के मामलों में…
रायपुर। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को झटका देते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर एक नाइजीरियन छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेनरी टोकहूक्यू के पास से 245 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। लगभग 180 दिनों की गहन रेकी और निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई। DRI को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी छात्र, खासकर निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले, ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं। मार्च 2025 से इन छात्रों पर नजर रखी जा रही थी और जुलाई 2025 में हेनरी…
रायपुर -रायपुर में जीएसटी विभाग ने एक बड़े कर चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। संतोष वाधवानी ने अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत फर्म ‘मेसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी’ को चलाते हुए 80 करोड़ के फर्जी इनवॉइस जारी किए और 14 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी किया। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 80 करोड़ के फर्जी बिल और 14 करोड़ की टैक्स चोरी-जांच में पता चला कि आरोपी ने बिना कोई माल या सेवा दिए करीब 80 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस बनाए। इन फर्जी बिलों के आधार पर उसने 14 करोड़ रुपये…
अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ, अधिग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी नगर निगम रायपुर की नागरिकों से विनम्र अपील:- इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले भूमि की वैधानिक स्थिति की पूर्ण जाँच कर लें रायपुर -राजधानी शहर रायपुर में अनियोजित विकास और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए नगर पालिक निगम रायपुर ने हीरापुर–जरवाय एवं सोनडोंगरी क्षेत्र में अनेक खसरों की भूमियों को अवैध कॉलोनी के रूप में चिह्नित किया है। रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन समस्त खसरा नंबरों की भूमि का अधिग्रहण रायपुर नगर…
चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चा रायपुर, 31 जनवरी 2026/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा जवानों के परिजनों से भी चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल…
रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार की सुबह राजधानी पहुँचे। केन्द्रीय मंत्री चौहान का राजधानी पहुँचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के ‘किसान मेला’ मे हिस्सा लेंगे। चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
