Author: RAJ

रायगढ़। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) साधना सिंह ने 38 वर्षों की दीर्घ और सराहनीय सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुईं। उनके सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित कई अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक सुशांत बनर्जी ने किया। सेवाकाल और योगदान डीएसपी साधना सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में उप निरीक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के रूप में बिलासपुर, जांजगीर–चांपा, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ जिलों में विभिन्न थानों में सेवाएं दीं।…

Read More

रायगढ़ : में जूटमिल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर फरसानुमा तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में की गई। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीभौना नीचेपारा में एक युवक शराब के नशे में फरसानुमा धारदार हथियार लेकर लोगों को डराकर माहौल खराब कर रहा है। सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव और प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत एवं शिव वर्मा को तुरंत कार्रवाई…

Read More

रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज आज जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बैज ने बताया कि उनके बीच लंबी और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फरवरी महीने में लखमा को जमानत मिल जाएगी। राजनीतिक आरोप और कार्यकर्ता एकजुटता बैज ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर भी कड़ा हमला किया और आरोप लगाया कि लखमा के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और बदले की भावना से उन्हें जेल भेजा…

Read More

कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार चलाने वाले दलाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अटल आवास क्षेत्र, घुघरी रोड स्थित एक घर में दबिश दी गई। इस कार्रवाई में तीन युवतियों और एक दलाल को हिरासत में लिया गया। आरोपी दलाल ग्राहकों की मांग पर युवतियों को बुलाता और उनसे देहव्यापार कराता था। व्हाट्सऐप के जरिए नेटवर्क संचालित पुलिस जांच में पता चला कि दलाल गोलू लहरे (35 वर्ष) इस नेटवर्क को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से चला रहा था। वह युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर डील करता था। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी…

Read More

रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर पुलिस की क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। थाना गंज क्षेत्र में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन और 3 महंगी चारपहिया गाड़ियां जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम…

Read More

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काॅम्बिंग गश्त के दौरान एक घर में रेड मारकर तीन युवतियों और एक दलाल को पकड़ा गया। आरोपी दलाल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलाता था, फिर उनसे देहव्यापार कराता था। दलाल ये पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चला रहा था। व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजकर डील करता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। दलाल का नाम गोलू लहरे 35 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र…

Read More

सरगुजा।  जिले में पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है, जारी आदेश में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए, जिनमे सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को नई पदस्थापना मिली है। देखें पूरी लिस्ट  

Read More

Mardaani 3 BOcollection: एक तरफ जहां बॉलीवुड में साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ कोहराम मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आईं रानी मुखर्जी को ‘मर्दानी 3’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है. महीने की आखिरी तारीख, 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिस वजह से यह फिल्म रानी मुखर्जी के करियर की ‘बेस्ट सोलो ओपनिंग’ फिल्म बन गई है. ‘मर्दानी 3’ पहले दिन कितनी कमाई की? रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ की एडवांस बुकिंग सनी…

Read More

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिड डे मील बनाने वाले करीब 87 हजार रसोइया एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर हैं. रसोइया संयुक्त संघ के ये सदस्य अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस दौरान करीब 600 रसोइयों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. यह FIR चक्काजाम और तोड़फोड़ करने के आरोप में अभनपुर थाना में दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद हड़ताल पर बैठे रसोइया आक्रोशित हो गए हैं. कब से हड़ताल जारी? छत्तीसगढ़ में मिड-डे मील रसोइया अपनी मांगों को लेकर 29 दिसंबर…

Read More

Mainpat News: छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में बॉक्साइट खदान का एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है. माझी जनजाति के किसानों का कहना है कि सीएमडीसी (CMDC) के द्वारा मां कुदरगढ़ी एल्युमिना कंपनी के माध्यम से बॉक्साइट की माइनिंग कराई जा रही है. 52 ऐसे किसान हैं जिनकी करीब 300 एकड़ जमीन पर है, लेकिन उन्हें बिना मुआवजा दिए ही बॉक्साइट का खनन शुरू कर दिया गया है. यही वजह है कि यहां विरोध शुरू हो गया है. क्या है पूरा मामला? मैनपाट के बरिमा ग्राम पंचायत में सीएमडीसी के द्वारा पहले माइनिंग का कार्य…

Read More