Author: RAJ
जगदलपुर। बस्तर संभाग के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास एक बार फिर खौफनाक वारदात का कारण बना है। सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूचारास में जादू-टोना करने के शक में चार लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण युवक की निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय देवा सोड़ी, पिता स्व. भीमा सोड़ी, निवासी ग्राम कूचारास के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना की जानकारी 9 दिन बाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गादीरास पुलिस ने मामले को गंभीरता…
सुकमा। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा और किहकार में बजरंग दल का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ ईसाई धर्म अपना चुके कुछ आदिवासी परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मूल धर्म में वापसी के प्रयासों के तहत तीन आदिवासी परिवारों ने पुनः सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। आयोजकों के अनुसार, सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप सभी परिवारों का विधिवत एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक करमवीर सिंह काकू, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उत्तम भौमिक, बजरंग…
रायगढ़। जिले के केलो विहार इलाके में पुलिस ने देह व्यापार का संचालन कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलने के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के किराए के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों पर मकान में अवैध व्यवसाय संचालित करने का आरोप है। अपराध पंजीकरण और जांच थाना चक्रधरनगर में आरोपियों…
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसानों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर सैकड़ों किसानों ने कवर्धा-पंडरिया मुख्य मार्ग पर मोर्चा खोल दिया और चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थानीय शुगर मिल में पिछले पांच वर्षों से गन्ने की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों और निजी मिलों में गन्ने…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 फरवरी को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया। साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे। साव ने बताया कि रतनपुर को कॉरीडोर के…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में जन सामान्य को आवागमन सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर जिला बेमेतरा के अंतर्गत बहिंगा तिवरैया सिमगा ग्रामीण पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य लम्बाई 12 किलोमीटर केलिए 11 करोड़ 81 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह बेरला से कोदवा देवरबीजा करमू मार्ग 22 किलोमीटर का दो लेन मजबूतीकरण कार्य के लिए 15 करोड़…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई आज की सबसे ताकतवर और तेजी से बदलने वाली तकनीक में से एक बनती जा रही है। इसमें यह क्षमता है कि यह देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे, उत्पादन बढ़ाए और विकास की रफ्तार तेज करे। सरकारी सेवाओं को ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाने में भी एआई अहम भूमिका निभा सकती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीमारी की शुरुआती पहचान, खेती में सही समय पर सही फैसले लेने, आपदा से पहले चेतावनी देने, मौसम और जलवायु का बेहतर अनुमान लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में एआई पहले से ही…
Ambikapur News: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय नए कार्यालय परिसर के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं भूमिपूजन करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंबिकापुर में बनने वाला यह BJP का नया हाईटेक कैंपस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन 40 डिसमिल जमीन पर बनाया जाएगा, जबकि पार्टी को कुल 92 डिसमिल भूमि आबंटित की गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की…
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैयां गांव में रविवार रात अचानक भड़की हिंसा से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद कई घरों और वाहनों में आगजनी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हुआ, जिसमें कई जवान घायल हो गए। इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि घटना प्रशासन के संज्ञान में है और जो भी इस हिंसा का दोषी पाया जाएगा, उस पर…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब किनारे पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद नगर निगम ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर बोर्ड लगाकर पार्किंग शुल्क तय किए जाने के बाद लोगों में असमंजस फैल गया था। महापौर मीनल चौबे ने 1 फरवरी को स्पष्ट किया कि फिलहाल तालाब किनारे पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों से शुल्क वसूलना व्यावहारिक नहीं है और निगम के पास वाहन व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। जहां वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क किए…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
