रायगढ़। जिले के केलो विहार इलाके में पुलिस ने देह व्यापार का संचालन कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूचना मिलने के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के किराए के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों पर मकान में अवैध व्यवसाय संचालित करने का आरोप है।
अपराध पंजीकरण और जांच
थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संपर्कों और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसपी का बयान
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा रायगढ़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



