Author: RAJ

लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया जनजातीय क्षेत्रों में एफएलएन और बहुभाषी शिक्षा का मुद्दा निपुण भारत मिशन से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जनजातीय इलाकों में शिक्षा गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार नई दिल्ली/रायपुर- छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भाषा की बाधाओं को दूर करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल को, जिन्होंने सोमवार को लोकसभा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित देश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल…

Read More

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर मीनल चौबे ने स्वच्छता की जिम्मेदारी निभा रहे ड्राइवरों एवं सफाई मित्रों से संवाद किया। इस अवसर पर महापौर ने निर्देश दिए कि कचरा परिवहन के दौरान कचरे के फैलाव को रोकने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी कचरा परिवहन वाहनों में एक ही प्रकार एवं मानक की ग्रीन नेट अनिवार्य रूप से लगाई जाए। बैठक में इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया कि घरों एवं दुकानों से कचरा संग्रहण के पश्चात उसे ट्रांसफर स्टेशन तक ले…

Read More

WORLD NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ घटाने का फैसला लिया है, जिसके तहत अब भारतीय एक्सपोर्ट पर 25 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इस फैसले को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में टैरिफ बढ़ने से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में अनिश्चितता बनी हुई थी। जानकारों का मानना है कि मोदी-ट्रंप वार्ता के बाद लिया गया यह कदम संभावित व्यापार समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत है और इससे भारतीय निर्यातकों को सीधा फायदा…

Read More

छत्तीसगढ़ बन रहा रेल सुविधा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री साय रायपुर 2 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए ₹7,470 करोड़ के ऐतिहासिक बजट प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आज रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। वर्ष 2009–14 के दौरान वार्षिक औसत ₹311 करोड़ की तुलना में 2026–27 में ₹7,470 करोड़ का बजट प्रावधान लगभग 24 गुना…

Read More

कांकेर। लंबे समय तक नक्सलवाद की छाया में दबे कोयलीबेड़ा इलाके के ग्रामीण अब अपनी आवाज़ उठाने लगे हैं। सोमवार को कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 18 ग्राम पंचायत के 68 गांवों के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक और प्रशासनिक सुविधाओं की मांग को लेकर चक्काजाम और धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद सभी सरकारी अधिकारी 50 किलोमीटर दूर पखांजूर में कार्यालय चला रहे हैं, जिससे गांव के लोग लंबी दूरी तय कर केवल मामूली काम के लिए भी मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि वर्षों से उनकी मांगें केवल कागजों तक ही सीमित रह…

Read More

दिल्ली- केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के लिए कर हस्तांतरण, अनुदान और पूंजीगत सहायता के रूप में रिकॉर्ड वित्तीय प्रावधान किए हैं, जिससे राज्य के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और सामाजिक क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ बीते एक दशक में समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ा है। बजट 2026-27 के प्रावधानों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लिए ₹50,427 करोड़ का कर हस्तांतरण प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹15,000 करोड़ का अनुदान निर्धारित…

Read More

रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल से युवाओं के लिए रोजगार का नया अध्याय पीएम-सेतु योजना के तहत आईटीआई का होगा उन्नयन, आधुनिक पाठ्यक्रम और उद्योग सहभागिता से बढ़ेगा रोजगार रायपुर/नई दिल्ली 2 फरवरी – छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। राजधानी रायपुर में राज्य का पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह महत्वपूर्ण जानकारी लोकसभा में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर…

Read More

देश में रक्षा उन्मुख अनुसंधान, उन्नत प्रौद्योगिकी और उच्च तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर, जो एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, और रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (डीआईएटी), पुणे, जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, के बीच पाँच वर्षीय समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता ज्ञापन 1 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के निदेशक प्रोफेसर एन. वी. रमण राव और रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान पुणे के कुलपति डॉ. बी. एच.…

Read More

दिल्ली :- केंद्रीय बजट 2026–27 में छत्तीसगढ़ में रेलवे अवसंरचना के विकास को ऐतिहासिक प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और नेटवर्क विस्तार के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। रेलवे के लिए वार्षिक औसत बजट आवंटन, जो वर्ष 2009–14 के दौरान ₹311 करोड़ था, बजट 2026–27 में बढ़कर ₹7,470 करोड़ हो गया है, जो 24 गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है और अवसंरचना आधारित विकास के प्रति सरकार की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ₹51,080 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाएँ विभिन्न चरणों में…

Read More

Kanker: “गुलाबी गैंग”….ये नाम सुनते ही आपके मन में आया होगा कि गांव के महिलाओं की टोली होगी, गुलाबी साड़ी और हाथों में लाठी होगी. जो हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ मैदान में होंगी लेकिन कांकेर का गुलाबी गैंग इससे अलग है. यहां अपराध नियंत्रण का जिम्मा, पुलिस की गुलाबी महिला कमांडो को सौंपा जा रहा है. कांकेर में गुलाबी गैंग महिला कमांडो संभाल रही मोर्चा कांकेर में अपराधों पर नियंत्रण का जिम्मा अब महिलाओं को सौंपा जा रहा है. यह महिलाएं कोई और नहीं पुलिस की महिला कमांडो है. जो अब गुलाबी कमांडो बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने…

Read More