Author: RAJ
जांजगीर। जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच काउंटर फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बीते दो रातों में डकैती और हत्या के प्रयास की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस घेराबंदी से निकलने की कोशिश में घायल हो गया। यह मामला शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, आठवां बदमाश और पूरे गिरोह का सरगना रामनाथ पुलिस की घेराबंदी में फंस गया था। रविवार सुबह खुद को बचाने के लिए उसने देशी कट्टे से पुलिस जवानों पर…
बस्तर। जिले में नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति से उसकी बेटी और भांजी को आश्रम अधीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी खुद फार्मासिस्ट है और उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए यह धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जगदलपुर के कुम्हारपारा निवासी अनंत राम कश्यप ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया…
राजनांदगांव। जिले में लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों पर आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई हो गई है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने 30 जनवरी को आदेश जारी करते हुए कई पटवारियों का तबादला किया है। इस फैसले के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जारी आदेश के अनुसार, ऐश्वर्य मिश्रा को पहन हल्का नंबर 29, तहसील राजनांदगांव में यथावत रखते हुए पहन 36 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सनद कुमार विश्वास को हल्का नंबर 58 से हटाकर पहन 30, तहसील राजनांदगांव में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह अनुराग शुक्ला को पहन…
रायपुर। नए साल के पहले महीने जनवरी में देश के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कुल GST कलेक्शन 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,93,384 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मजबूत घरेलू आर्थिक गतिविधियों और इंपोर्ट रेवेन्यू में बेहतर प्रदर्शन के कारण हुई है। पिछले साल जनवरी 2025 में GST कलेक्शन 1,82,094 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी के लिए नेट GST रेवेन्यू 1,70,719 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो साल-दर-साल आधार पर 7.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट GST…
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। जिसके तहत देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे। अभी इनकी जगह नहीं बताई गई है। इसके साथ बेहतर मानसिक स्वास्थ्य इलाज के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने निमहंस 2.0 स्थापना की घोषणा की जो देश के लिए प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के तौर पर काम करेगा। इसके साथ ही उत्तर भारत में दो मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई। निर्मला सीतारमण ने भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए…
दिल्ली, 01 फ़रवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में आम लोगों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। आम करदाताओं को राहत देने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगने वाले स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) घटाकर 5 प्रतिशत से 2 प्रतिशत कर दिया गया है। आयकर रिटर्न संशोधित करने के लिए अब अतिरिक्त समय मिलेगा। आईटीआर‑1 और आईटीआर‑2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है, जबकि गैर‑लेखा परीक्षण व्यापार मामलों और न्यासों के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी। संपत्ति बेचने वाले एनआरआई पर टीडीएस नियम भी बदले गए हैं। अब कटौती निवासी…
नई दिल्ली, 01 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपने बजट भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर फोकस किया जाएगा। विकसित भारत का कोर ड्राइवर सेवा क्षेत्र रहेगा। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह कृतिम बौद्धिकता (एआई) समेत प्रौद्योगिकियों से पड़ने वाले असर का आकलन करेगी। वित्त मंत्री ने कहा दक्षता आधारित रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य पेशेवर बनाने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। अगले पांच वर्ष में एक…
नई दिल्ली, 01 फ़रवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये कॉरिडोर शहरों के बीच ‘ग्रोथ कनेक्टर’ के रूप में कार्य करेंगे और पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ यात्री परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देंगे। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी को जोड़ेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से विभिन्न राज्यों और प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों के बीच संपर्क सुदृढ़ किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार वाहन क्षमता बढ़ाने और आधुनिक रेल अवसंरचना…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जायेंगे, जिसमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी शमिल है। उन्होंने भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए उन्होंने कहा, जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। ये उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है, जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं। सीतारमण ने कहा, आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है। इसके साथ ही हमने यह भी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.