रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया जाएगा। एक साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के बाद लखमा के बाहर आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला और कोयला घोटाला जैसे कई बड़े घोटाले सामने आए, लेकिन इन सबके बीच कवासी लखमा को ही बलि का बकरा बना दिया गया। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने अन्य नेताओं को बचाने के लिए एक व्यक्ति पर पूरा बोझ डाल दिया और उसे ही जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की दोहरी नीति का स्पष्ट उदाहरण है।
नक्सल समस्या पर उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की रणनीति को मजबूती से रखते हुए कहा कि राज्य में अब केवल 15 प्रतिशत भूभाग और करीब 15 प्रतिशत नक्सली शस्त्रबल बचा है। सरकार की प्राथमिकता बिना गोली चलाए समाधान निकालने की है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास की बेहतर नीति लागू की गई है, जबकि शेष उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी। विजय शर्मा ने दावा किया कि सुरक्षाबलों के सामने कोई भी ताकत टिक नहीं पाई है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित हाई लेवल बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि इस बैठक में नक्सल मुद्दे पर नई रणनीति तय की जाएगी।
दिल्ली में राहुल गांधी से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज पर विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। कांग्रेस चाहे जितने मंडल बना ले, लेकिन उसके पास अनुशासन का पूरा अभाव है। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उस मुलाकात के दौरान विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे और बातचीत सामान्य स्तर की थी।
धान खरीदी की समयसीमा में दो दिन की बढ़ोतरी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का जनता और किसानों से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है, जबकि राज्य सरकार किसानों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने पर कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे; उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना – कहा, भूपेश सरकार ने लखमा को बलि का बकरा बनाया
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


