Author: RAJ

रायपुर: बस्तर पण्डुम छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक, सामुदायिक और प्राकृतिक उत्सव है, जो जनजातीय परंपराओं, लोक कलाओं और जीवन शैली को संरक्षित व प्रदर्शित करता है।  जिसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत (मांदर-बांसुरी), वेशभूषा, लोक शिल्प (काष्ठ/बांस/धातु) और पारंपरिक खान-पान का प्रदर्शन किया जाएगा। यह उत्सव बस्तर की आत्म-अस्मिता का प्रतीक है, जो स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ता है। विभिन्न अंचलों से आए प्रतिभागी बस्तर की 12 पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन करेंगें। इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन इस वर्ष के आयोजन ने लोकप्रियता के पुराने सभी…

Read More

दिल्ली – इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का आयोजन भारत की शिक्षा यात्रा में शांत लेकिन निर्णायक परिवर्तन को रेखांकित करता है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में परिकल्पित यह पहल, जो 2018 में एक एकल वार्षिक संवाद के रूप में प्रारंभ हुई थी, आज स्वाभाविक रूप से एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब यह एक राष्ट्रव्यापी सामूहिक प्रयास बन गई है, जिसमें विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को केंद्र में रखा गया है और माता-पिता व शिक्षक इस साझा उत्तरदायित्व के सक्रिय सहभागी हैं। इस वर्ष की सहभागिता का पैमाना इस पहल की गहराई को दर्शाता है। 4.5…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा सालभर बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जेल से बाहर निकलते ही लखमा ने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और इसे सत्य की जीत बताया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कवासी बुदरी, विधायक विक्रम मंडावी, सावित्री मंडावी और बड़ी संख्या में बस्तर-कोंटा क्षेत्र के समर्थक मौजूद थे। 70 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में लखमा पर आरोप लखमा पर 70 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप था। उन्हें 15 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया…

Read More

रायपुर 04 फ़रवरी 2926 /छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025–30 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद ने आज “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025–30” को स्वीकृति प्रदान की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में एक सशक्त, समावेशी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिले, रोजगार सृजन हो तथा सतत आर्थिक विकास को गति प्राप्त हो। यह नीति राज्य के युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित एवं सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई स्टार्टअप नीति के अंतर्गत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक नए DPIIT-पंजीकृत…

Read More

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में अवैध शराब और नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी वेस्ट) संदीप पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पिछले 7 दिनों में आबकारी अधिनियम के तहत 23 बड़ी कार्यवाहियां की गईं। इनमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। विशेष अभियान के तहत: 13 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 प्रकरण धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फॉर्म-7 के जरिए एक जिंदा मतदाता, शामिउल्ला अंसारी, को मृत घोषित कर उनके नाम को मतदाता सूची से हटाने का आवेदन किया गया। शामिउल्ला अंसारी ने कहा, “मैं जिंदा हूं, फिर मेरे मृत होने का आवेदन कैसे दिया गया?” उन्होंने बताया कि उन्हें यह जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। अंसारी ने साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसा आवेदन नहीं दिया और न ही उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी है। जांच में आवेदन पत्र…

Read More

जांजगीर चांपा। पामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों अधिकारियों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ…

Read More

रायपुर / तिल्दा-नेवरा। रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा ठेके पर कार्य करने वाला युवक बताया जा रहा है। यह हादसा बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मृत रेलवे कर्मी की पहचान लाला राम बंजारे (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रेलवे विभाग में कार्यरत थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान मोहन लाल साहू (उम्र 26 वर्ष)…

Read More

00 विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जल-स्रोत संरक्षण का संदेश रायपुर। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स अभियान के पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आर्द्रभूमि एवं प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जल ही जीवन है और आर्द्रभूमियां मानव सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को इस पवित्र अभियान से जोडऩा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में जन सामान्य का आवागमन सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर जिला बिलासपुर के अंतर्गत कोनी मोपका बायपास मार्ग लम्बाई 13.40 किलोमीटर फोरलेन निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इस मार्ग के…

Read More