Author: RAJ
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का मजबूत गढ़ माने जाने वाले गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन और कोबरा 201 बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गोगुंडा पहाड़ के दूसरे छोर पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। तलाशी के दौरान वहां से करीब 5 किलोग्राम वजनी एक शक्तिशाली आईईडी भी…
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। टायर रिसाइक्लिंग यूनिट में बॉयलर में जोरदार विस्फोट होने से पूरा प्लांट परिसर अफरा-तफरी में बदल गया। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक 9 महीने का नन्हा बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुराने टायरों को गलाकर कार्बन ब्लैक बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक गूंजी। विस्फोट से निकली भीषण गर्मी, आग और जहरीली गैस ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी…
गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के पीपरछेड़ी थाना के देवपरसूली से पिकनिक पर निकले 13 लोगों की स्कॉर्पियो दंतेवाड़ा के मारडूम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईहादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे ग्राम मेंद्री मेन रोड पुलिया के पास हुआ, दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई,मृतकों में एक देवपरसूली और एक विजयपुर (छुरा ब्लाक के निवासी) घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल पहुंचाया गया,गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में जारी है मृतकों के शव सीएचसी लोहंडीगुड़ा में रखे गए परिजनों को दी गई सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा व अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई
छत्तीसगढ़ शासन ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए लगाई शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक नई खरीदी पर पाबंदी, अत्यावश्यक मामलों में वित्त विभाग की पूर्व अनुमति जरूरी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित रखने और अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासकीय खरीदी पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह रोक 15 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की नई शासकीय खरीदी नहीं की जा सकेगी। वित्त…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पेद्दागेलूर क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की सूचना मिली है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने और शव की पहचान के बाद ही की जाएगी। जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ भिड़ंत की। मुठभेड़ रुक-रुक कर चल रही है और फायरिंग का आदान-प्रदान जारी है। घटनास्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक शव बरामद…
रायपुर- रायपुर कमिश्नरेट ने होटल संचालकों की ली बैठक, होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालकों की हुई बैठक, बार संचालकों को लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश सीसीटीव्ही कैमरों की कार्यशील स्थिति, महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने पर विशेष जोर…
Khairagarh University Transfer: राजकुमारी इंदिरा सिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव सौमित्र तिवारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में नई पदस्थापना दी गई है। उनके स्थान पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलसचिव मिलेगा। कुलसचिव के तबादले से पहले विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का आरोप था कि समयमान, वेतनमान और पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था। अब तबादले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासनिक स्तर पर…
कोरबा :- कोरबा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत दो टीआई (TI), चार एसआई (SI), तीन एएसआई (ASI) समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्री, पाली और करतला जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। औद्योगिक नगरी कोरबा में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है। नए प्रभारियों की नियुक्ति से थानों की कार्यप्रणाली में कसावट आने और जनशिकायतों के…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इससे रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी। तापमान में अचानक आने वाली इस गिरावट का सीधा असर जनजीवन और खेती पर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में रात और सुबह के वक्त कोहरा और ठंड बढ़ने से रबी की फसलों के प्रबंधन में किसानों को सावधानी बरतनी होगी। कैसा रहा पिछले…
गरियाबंद,राजिम : कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण के साक्षी बन रहे हैं। मंगलवार को आयोजित महाआरती में राजिम विधायक रोहित साहू विशेष रूप से शामिल हुए और महानदी की आरती उतारी। मेले में प्रतिदिन शाम 7 बजे महानदी घाट पर 11 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की शुरुआत होती है। आरती के दौरान घाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी और भावविभोर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
