Author: RAJ

बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में शुक्रवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान तीन नक्सलियों के मारे जाने और मौके से AK-47 तथा इंसास राइफल बरामद होने की सूचना मिल रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग का आदान-प्रदान जारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता C-60 ने अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के मजबूत संकेत मिलने पर…

Read More

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उदयपुर (राजस्थान) के एक कथित आभूषण कारोबारी ने भरोसा जीतकर तेलीपारा स्थित ज्वेल्स दुकान संचालक से करीब 224.670 ग्राम सोना ठग लिया। पुलिस के अनुसार, मार्च 2024 में कमलेश सोनी नामक व्यक्ति ने खुद को उदयपुर का बड़ा ज्वेलरी व्यापारी बताकर लीला ज्वेल्स के संचालक तुषार दोशी से संपर्क किया। आरोपी ने बाजार में जेवर बेचकर रकम लौटाने का भरोसा दिलाया। व्यापारी ने उसकी बातों पर विश्वास कर लगभग 36.86 लाख रुपये कीमत के सोने के हार और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद धान खरीदी की तारीख बढ़ाई गई थी। जिसमें 5 और 6 फरवरी को भी प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी। इस फैसले से तीन श्रेणियों के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं आज धान खरीदी का अंतिम दिन है। ऐसे में 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान ही पात्र होंगे। बता दें कि, 28,29 और 30 जनवरी के टोकनधारी किसान बेच सकेंगे अपना धान, पहले धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। सीएम साय ने कहा था कि, समीक्षा में जानकारी मिली कि कुछ किसानों के टोकन नहीं…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। तेज रफ्तार बनी काल प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG 10 PF 9922) में सवार सभी युवक एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।…

Read More

बालोद—बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव में एक मतांतरित परिवार के युवक की मौत के पश्चात शव को दूसरे गांव में दफन करने के मामले को लेकर हुए हंगामे को देखते हुए स्थानीय शासन प्रशासन और विश्व हिन्दू परिषद संगठन ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बैठक कर मामले को सुलझाया। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव के धर्म परिवर्तन कर चुके बहुर सिंह मंडावी के 45 वर्षीय पुत्र संतोष मंडावी की बुधवार को मृत्यु के बाद बिना किसी गांव के जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए, दूसरे ग्राम भीमाटोला में स्थित अपनी निजी जमीन पर बुधवार को ही शव…

Read More

बेमेतरा :- बेमेतरा जिले के कई ग्राम पंचायत भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं आलम यह है कि सरपंच, सचिव और जनप्रतिनिधि अपनी जान जोखिम में डालकर बैठकें करने को मजबूर हैं। ताज़ा मामला बेरला जनपद के ग्राम पंचायत आनंदगांव का है, जहाँ पंचायत भवन ‘मौत के साये’ में तब्दील हो चुका है। जर्जर दीवारों और धंसती जमीन के बीच यहाँ ग्रामीण विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं बेमेतरा जिले में विकास के दावों के बीच आनंदगांव पंचायत भवन की हकीकत डराने वाली है। यहाँ की स्थिति इतनी खराब है कि दीवारों का प्लास्टर हाथ लगाते…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ क्लब के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे स्कूटी सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सेंट्रल बैंक रोड के पास एक अंधे मोड़ पर हुआ, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के क्रेन वाहन (टो-ट्रक) ने तेज रफ्तार में स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कॉलर्स स्कूल की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टो-ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर…

Read More

 नसीम अहमद खान, उप संचालक जनसंपर्क रायपुर:- छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि ज़मीन पर ठोस बदलाव का माध्यम बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन को केवल एक सिद्धांत नहीं, बल्कि कार्यशैली के रूप में अपनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण विकास का एक उभरता मॉडल बना दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)…

Read More

मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद रायपुर, 05 फरवरी 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अलग अंदाज़ में नजर आए और उन्होंने 10 रूपए का टिकट कटाकर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करते हुए आम नागरिकों को नियमों के पालन और समानता का एक सशक्त संदेश दिया।  इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

Read More

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति, नीयत और नेतृत्व सही हो, तो दशकों की उपेक्षा को भी बदला जा सकता है – मुख्यमंत्री बस्तर अब भय और पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और संभावनाओं का बन रहा प्रतीक: मुख्यमंत्री  साय रायपुर 5 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अपने उद्बोधन के दौरान विशेष रूप से बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक”…

Read More