Author: RAJ
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया ( UNI ) के दफ्तर को सील किए जाने की घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करते हुए गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज की यह घटना देश में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है।घटना में महिला पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस की टीमों द्वारा बदसलूकी किया जाना गंभीर है। घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत…
रायपुर। छत्तीसगढ़, जिसे कभी “धान का कटोरा” कहा जाता था, अब अवैध अफीम खेती के बढ़ते मामलों से चिंताजनक स्थिति में नजर आ रहा है। बीते 15 दिनों के भीतर दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिलों में अवैध अफीम की खेती के तीन बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने राज्य में सक्रिय संगठित नशा नेटवर्क की आशंका को मजबूत कर दिया है। दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम, भाजपा नेता गिरफ्तार दुर्ग जिले के समोदा गांव में 4 से 6 एकड़ भूमि पर मक्के की फसल के बीच छिपाकर अफीम की खेती की जा…
कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार: भ्रष्टाचार करने वालों को नसीहत देने का अधिकार नहीं रायपुर 21 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ में सरगुजा ओलिंपिक और छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले पांच वर्षों तक केवल भ्रष्टाचार किया, उन्हें वर्तमान सरकार को नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिन लोगों ने 5 वर्षों तक केवल भ्रष्टाचार किया, वे हमें नसीहत देते हैं, यह शोभा नहीं देता। जिन्होंने जनता से मिले जनादेश के…
रायपुर। प्रदेश में अब तक सरकारी स्तर पर निःशुल्क मिलने वाली फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्रक्रिया को निजी कंपनियों को सौंपे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नई व्यवस्था के तहत निजी एजेंसियां फायर ऑडिट के लिए 10 रुपए प्रति वर्गफीट तक शुल्क वसूल रही हैं, जिससे अस्पतालों, स्कूलों और अन्य संस्थानों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। लाखों तक पहुंच रहा खर्च नई दरों के अनुसार, 50 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल वाले किसी अस्पताल या भवन को हर साल करीब 5 लाख रुपए तक सिर्फ फायर ऑडिट पर खर्च करने पड़ सकते हैं। छोटे संस्थानों के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि कुछ परियोजनाओं में प्रगति हुई है, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे हों, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग जरूरी है। कोर्ट ने राज्य शासन और NHAI को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। सरकार ने दी प्रगति की जानकारी सुनवाई के दौरान राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का संयुक्त मसीही समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए इसके खिलाफ मशाल यात्रा निकालने और न्यायालय की शरण लेने की घोषणा की है। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त मसीही समाज के प्रमुख एडवोकेट डेरेश्वर बंजारे और प्रभाकर सोनी ने कहा कि यह विधेयक संविधान की उद्देशिका और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। उनका कहना था कि संविधान विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, जबकि यह विधेयक इन…
बीजापुर :- राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वर्ष 2024 में बीजापुर जिले के धर्मावरम क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। 16 जनवरी 2024 को लगभग 300 माओवादी धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों पर समन्वित हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे। चार्जशीट में तीन गिरफ्तार माओवादी — अवलम भीमा, मदकम नंदा और मदकम देवा उर्फ रतन — के साथ तीन फरार आरोपियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। सभी के खिलाफ UAPA, भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अपना घर बनाने या जमीन खरीदने का सपना देख रहे मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी गई है। विधानसभा ने ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ को पारित कर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस हटा दिया है। इस कदम से जनता पर सालाना 460 करोड़ रुपए का बोझ कम होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर आधारित मूल्यांकन खत्म कर हेक्टेयर दर लागू की गई है, जिससे छोटे जमीन मालिकों को 300-400 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। कृषि भूमि पर जटिल नियम जैसे ढाई गुना मूल्यांकन और पेड़ों का अलग मूल्यांकन भी हटा दिए…
INDIA FINANCE NEWS: केंद्र सरकार द्वारा इनकम टैक्स नियम 2026 को नोटिफाई कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा और इसके साथ ही टैक्स सिस्टम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका सीधा असर सैलरीड कर्मचारियों पर पड़ेगा। नए नियमों के तहत जहां पुरानी टैक्स व्यवस्था में HRA (हाउस रेंट अलाउंस) पर मिलने वाली छूट जारी रहेगी, वहीं नई टैक्स रिजीम में HRA छूट पूरी तरह खत्म कर दी गई है, जिससे कई कर्मचारियों को टैक्स प्लानिंग में बदलाव करना पड़ेगा। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े भत्तों में बड़ा इजाफा…
दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था; पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थीं। शोर सुनकर जब पड़ोसी और परिजन…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.