रायपुर – रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है आज जानकारी मिलने पर रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया है
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है,पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी आरक्षक के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा कीमत लगभग ₹8,000 बरामद किया गया और आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


