Author: pankaj

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास हाईवे पर रुककर डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं डायल-112 पर कॉल कर सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम की जांच की।  यह भी पढ़े :- बाबा साहब कांग्रेस छोड़ दें – टीएस सिंहदेव को अजय चंद्राकर की सलाह, सियासी बयानबाजी तेज जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री ने मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद वे पास के एक ढाबे के समीप रुककर पुलिस…

Read More

रायपुर। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की खुली सलाह दे दी है। यह भी पढ़े :- नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में संडे ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों का विरोध, काम बंद कर जताई नाराजगी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल के “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता” वाले बयान के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस में सिंहदेव का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब को अब फैसला करना चाहिए…

Read More

कोरबा। गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में रविवार को संडे ड्यूटी व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संडे ड्यूटी में कटौती किए जाने से कर्मचारियों के बीच असमानता की स्थिति पैदा हो रही है। यह भी पढ़े :- बिलासपुर में धर्मांतरण का आरोप, प्रार्थना सभा के दौरान तीन लोगों पर मामला दर्ज कर्मचारियों का कहना है कि एनसीएच केंद्रीय अस्पताल है, जहां गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, देलवाड़ीह और कोरबा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। उनके अनुसार अस्पताल में रोजाना लगभग 300 ओपीडी मरीज…

Read More

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर मालिक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़े :- ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुषार मेहता बोले–“तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से बेहतर” जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुमित यादव ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया…

Read More

Twisha Sharma case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस हाई-प्रोफाइल मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.एम. पंचोली की बेंच ने की। यह भी पढ़े :- भारतीय पेट्रोलियम कंपनी डीजल चोरी के मामले में राष्ट्रीय गिरोह ढाबा संचालक व टैंकर चालक गिरफ्तार सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा, “तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से बेहतर होती है।” अदालत में यह टिप्पणी घरेलू…

Read More

सूरजपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 950 लीटर डीजल, दो टैंकर वाहन, एक स्कॉर्पियो और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य टैंकर चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है। यह भी पढ़े :- 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 युवकों की दर्दनाक मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध…

Read More

महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलों की सीमा पर स्थित खतरनाक अम्बेनाली घाट में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े :- Paper Leak Controversy : NEET विवाद के बीच सामने आई दुखद खबर…! 12वीं में 92% लाने वाली छात्रा ने दी जान…पेपर लीक की खबरों से टूट गई थी भाग्यश्री प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी युवक दापोली (कोंकण क्षेत्र) से घूमकर सतारा लौट रहे थे।…

Read More

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। देश में पहली बार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंची है। यह भी पढ़े :- पति-पत्नी निकले गांजा सप्लायर, जुपिटर में बोरियों में भरकर कर रहे थे तस्करी; 22 किलो से ज्यादा गांजा जब्त तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गांजा तस्करी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया है। यह भी पढ़े :- पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही बढ़े सीमेंट के दाम, छत्तीसगढ़ में निर्माण लागत बढ़ी मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जुपिटर वाहन को रोका और…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और माल ढुलाई खर्च बढ़ने का असर अब सीमेंट बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल सप्लाई प्रभावित होने और ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं। परिवहन खर्च बढ़ने से महंगा हुआ सीमेंट सीमेंट कारोबारियों के मुताबिक, डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत में तेजी आई है। एक ट्रक औसतन एक लीटर डीजल में करीब तीन किलोमीटर चलता है। ऐसे में लंबी दूरी तक माल पहुंचाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़…

Read More