Author: RNNPARM
नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र से गौहत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांस के लिए कथित रूप से गाय की हत्या करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- पति के चरित्र पर था शक, पत्नी ने पहले पिलाई शराब फिर ईंट-पत्थर से पीटकर कर दी हत्या पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम मालिंगनार के पटेलपारा की है, जहां कुछ लोगों द्वारा गौवंश की हत्या कर मांस तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बेनूर थाना प्रभारी के नेतृत्व में…
सरगुजा/बतौली। छत्तीसगढ़ के Surguja District जिले के Batouli थाना क्षेत्र अंतर्गत कदनई लोटा भावना इलाके में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। चरित्र पर संदेह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पत्नी ने अपने ही पति की ईंट, पत्थर और लकड़ी के फाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: गोवा-उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन, आदिवासी परंपराओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेतराम के रूप में हुई है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। यूसीसी का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति अब उन राज्यों के मॉडल का अध्ययन करेगी, जहां यह व्यवस्था पहले से लागू है या इस दिशा में ठोस पहल की जा चुकी है। विशेष रूप से गोवा और उत्तराखंड के यूसीसी मॉडल का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा, जबकि गुजरात, असम और मध्य प्रदेश की समितियों के अनुभवों और सुझावों का भी विश्लेषण किया जाएगा। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: गोवा-उत्तराखंड मॉडल का…
दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में इलाज और ब्लड उपलब्ध कराने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद 2 डॉक्टरों समेत 7 स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनमें 4 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 3 अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह भी पढ़े :- 10 करोड़ की लेजर लाइट परियोजना पर सवाल, वर्षों बाद भी चित्रकोट में नहीं शुरू हो सका नाइट टूरिज्म मृतका दीपिका गाड़ा भिलाई के मरोदा क्षेत्र की…
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित लेजर लाइट परियोजना वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। कई बार परीक्षण होने के बावजूद यह योजना आज तक नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाई, जिससे करोड़ों रुपये की परियोजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़े :- नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए बेदखली शुरू, भारी विरोध के बीच 80 मकानों पर चला बुलडोजर जानकारी के अनुसार, लेजर लाइट सिस्टम लगाने वाले ठेकेदार ने परियोजना का औपचारिक हैंडओवर संबंधित विभाग को नहीं…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 80 मकानों को हटाया गया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और कई जगह पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यह भी पढ़े :- Sex Racket Exposed : दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…! बंद पड़े लॉज की आड़ में चल…
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, उपसरपंच ने पूर्व रोजगार सहायक की जांच की मांग उठाई
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद गरियाबंद जिले की देवभोग ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में पूर्व ग्राम रोजगार सहायक पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच खिरसिंधु नागेश ने पूर्व रोजगार सहायक उधोराम नागेश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़े :- आइसक्रीम शॉप की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस के छापे में 3 ग्राहक समेत 3 युवतियां पकड़ी गईं उपसरपंच खिरसिंधु नागेश का आरोप है कि उधोराम नागेश ने कथित रूप से फर्जी दिव्यांग प्रमाण…
दुर्ग। शहर के इंद्रा मार्केट इलाके में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने जलाराम लॉज में छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों और 3 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। यह भी पढ़े :- BJP National Team : BJP में बड़ा बदलाव तय…! आज-कल हो सकता है नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान…मोदी की वापसी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मामला Durg के इंद्रा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुना। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार –…
रायपुर। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड ने मनरेगा में राज्य पर पड़ने वाले बोझ का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने मनरेगा के जी राम जी स्वरूप का अनुमोदन करते हुए केंद्र और राज्य का खर्च 60 एवं 40 प्रतिशत की मंजूरी दे दिया है। यह राज्य की जनता पर बोझ है। यह भी पढ़े :- भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को भी मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के समान इस कानून पर राज्य के हित में आपत्ति जताना था। यही…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
