Author: RNNPARM

रायगढ़। आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में घर में लगी भीषण आग ने एक परिवार को उजाड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में लगे विंडो एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसमें पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही पूरे घर में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे अंदर सो रहे पुरुषोत्तम पटेल और उनके पुत्र…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो पास्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले ने सामाजिक और राजनीतिक रंग भी ले लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मांठ के निवासी हेमंत मरावी सहित अन्य ग्रामीणों ने खरोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रायपुर निवासी पास्टर सुशांत ज्ञानिक और उनका सहयोगी पीयूष पटेल लंबे समय से गांव के आदिवासी मोहल्ले…

Read More

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसे देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल पुलिस के मुताबिक, 23 जून 2026 को प्रार्थी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4…

Read More

रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़े :- PoliceTransfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… बस्तर रेंज को मिला नया आईजी…बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से…

Read More

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर बहस और तेज होती दिखाई दे रही है। जिले के केरलापाल गांव में ग्रामीणों ने ग्रामसभा के निर्णय के आधार पर गांव के प्रवेश द्वार पर एक सूचना बोर्ड स्थापित किया है, जिसमें बाहरी धर्म प्रचारकों, पादरियों और धर्मांतरण गतिविधियों से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई है। इस कदम के बाद क्षेत्र में धर्मांतरण और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। यह भी पढ़े :- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर सियासी घमासान! केदार कश्यप vs सचिन पायलट नारायणपुर मुख्यालय…

Read More

रायपुर। अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। यह भी पढ़े :- SECL Gevra Project : बड़ा हंगामा…! नपा उपाध्यक्ष गायत्री कंवर सहित कई लोगों पर FIR…गेवरा प्रोजेक्ट में घुसकर रोक दिया काम भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जिला अध्यक्षों को ही पार्टी की विचारधारा का प्रशिक्षण देना पड़ रहा है, तो इससे संगठन की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। वीडियो में आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर हुए प्रतिबंध, बड़े पैमाने पर हुई गिरफ्तारियों, प्रेस सेंसरशिप, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह भी पढ़े :- SECL Gevra Project : बड़ा हंगामा…! नपा उपाध्यक्ष गायत्री कंवर सहित कई लोगों पर FIR…गेवरा प्रोजेक्ट में घुसकर रोक दिया काम मुख्यमंत्री साय ने कहा…

Read More

रायपुर। एनसीईआरटी की कक्षा 9वीं की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल (इमरजेंसी) से जुड़े विषयों को शामिल किए जाने पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बच्चों की शिक्षा और पाठ्यक्रम को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाया जा रहा है। यह भी पढ़े :- NCERT ने कक्षा 9 के सिलेबस में जोड़ा ‘Emergency’ चैप्टर, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम दौर बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे…

Read More

नई दिल्ली। National Council of Educational Research and Training ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में 1975-77 के आपातकाल (Emergency) से जुड़ा अध्याय शामिल किया है। देश में आपातकाल लागू होने के करीब 50 साल बाद यह विषय स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। यह भी पढ़े :- Delhi Meeting : सीएम विष्णुदेव साय ने जेपी नड्डा से की मुलाकात…! छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी बैठक…स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि आपूर्ति पर बड़े फैसलों के संकेत नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond’ में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने…

Read More

रायपुर : कोरबा जिले में नदी-नालों से रेत निकासी पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन का कारोबार लगातार जारी है। इसी अवैध गतिविधि से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा Urga थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास सूची को लेकर ग्राम सभा में बवाल, उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप मिली जानकारी के अनुसार ग्राम Madwarani के पास Son River से अवैध रूप से रेत…

Read More