रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदू जिला पदाधिकारी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। माता कौशल्या की पावन धरा पर आयोजित इस कार्यशाला को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह भी पढ़े :- नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा कर्मचारियों के तबादले; रायपुर जोन कमिश्नर भी बदले
आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की समृद्धि, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करना है। कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों की भूमिका, संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की उपस्थिति इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिंदू समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करेंगे तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।
आयोजकों ने सभी आमंत्रित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से निर्धारित उद्देश्यों की दिशा में आगे बढ़ना इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम की जानकारी
– कार्यक्रम: हिंदू जिला पदाधिकारी कार्यशाला
– विशेष उपस्थिति: डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद
– दिनांक: 23 नवंबर 2026, सोमवार
– समय: दोपहर 1:30 बजे
– स्थान: विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक, कुनकुरी सदन के पास, शांतिनगर, रायपुर, छत्तीसगढ़।
आयोजकों की अपील: सभी आमंत्रित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।




