Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन धान खरीदी में फैली अव्यवस्था को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। आसंदी द्वारा केवल ग्राह्यता पर चर्चा की अनुमति दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की मंशा पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए। धान खरीदी पर सदन में घमासान: भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा आरोप-‘नीयत नहीं, निजीकरण की साजिश’ भूपेश बघेल ने कहा कि मौजूदा हालात साफ संकेत दे रहे हैं कि सरकार की धान खरीदने की नीयत ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान उस वक्त सदन में भारी हंगामा हो गया, जब कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। विपक्षी विधायकों ने इस मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सीधे और तीखे सवाल पूछे। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं दिया गया। लगातार…
रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई अहम चर्चा से कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया। विजय शर्मा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश के विकास और आने वाले दशकों की दिशा तय करने का मौका हो, तब विपक्ष का सदन से बाहर रहना समझ से परे है। उन्होंने कहा, “यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ के आगे बढ़ने की प्रक्रिया में शामिल ही नहीं होना चाहता। विपक्ष को सदन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्कूलों और कॉलेजों में लगाए गए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल इंसीनरेटर मशीनों को लेकर गंभीर सवाल उठे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने महिला एवं बाल विकास विभाग से जनवरी 2020 से दिसंबर 2023 की अवधि में मशीनों की स्थापना, एजेंसी चयन, सत्यापन और भुगतान से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी। धरमलाल कौशिक ने पूछा कि किन जिलों के किन स्कूलों और कॉलेजों में मशीनें लगाई गईं, कार्य किस एजेंसी को सौंपा गया, कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा क्या रही, सत्यापन कब और किस समिति द्वारा किया गया तथा निर्धारित समय में काम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से अटल नगर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में शुरू हो गया है। प्रदेश में हावी ज्वलंत मुद्दों के चलते इस बार सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। सत्र की अवधि भले ही कम हो, लेकिन सवालों और स्थगन प्रस्तावों की भरमार से सदन का माहौल गर्म रहने वाला है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ा, ‘वंदे मातरम्’ पर होगी चर्चा; JNU में नक्सली समर्थन के विरोध में धर्मजीत सिंह का प्रस्ताव 19 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब 19 दिसंबर तक चलेगा। पहले यह सत्र 17 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन अवधि बढ़ाए जाने के बाद बढ़े हुए दिनों में सदन के भीतर ‘वंदे मातरम्’ विषय पर विशेष चर्चा होगी। यह भी पढ़े :- आज का पंचांग खोलेगा आपकी सफलता का राज…राहुकाल के दौरान भूलकर भी न करें ये काम सत्र के पहले दिन विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में लगाए गए नारों का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। संसदीय बोर्ड की मंजूरी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, नितिन नबीन की इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में नितिन नबीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री हैं। यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब पार्टी अपने शीर्ष…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) विजन 2047 : भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में 2047 तक आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्व की प्रमुख शक्तियों में से एक बनाने की एक व्यापक राष्ट्रीय रणनीति है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्य भी एक दूरदर्शी लक्ष्य को लेकर विकसित राष्ट्र बनाने के लिए चिंतनशील, प्रयासरत और दृढ़संकल्पित है, जिसमें आर्थिक समृद्धि, तकनीकी प्रगति, बेहतर बुनियादी ढांचा और सामाजिक सशक्तिकरण शामिल है। जो युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों पर केंद्रित होगा। भारत सरकार और कई राज्य सरकारों जिसमें छत्तीसगढ़ शामिल हैं एक दूरदर्शी लक्ष्य जिसका उद्देश्य भारत को 2047 में आजादी के 100…
विजन 2047 की चर्चा में हंगामा, अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताई आपत्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा के दौरान सदन में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चर्चा की प्रक्रिया और नियमों पर सवाल खड़े कर दिए। उनकी टिप्पणियों से नाराज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़े होकर अध्यक्ष से आपत्ति जताई और व्यक्तिगत आरोप वाले अंश को कार्यवाही से विलोपित करने की मांग की। https://www.youtube.com/watch?v=nmE4ykQS9TM यह भी पढ़े ;- नवा रायपुर विधानसभा में सत्र की शुरुआत, पहले ही दिन कांग्रेस का बहिष्कार- भाजपा बोली: लोकतंत्र की अवमानना अजय चंद्राकर ने आसंदी से सवाल किया कि किस नियम…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.