Author: पंकज विश्वकर्मा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डॉक्टर के घर छापेमारी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें डॉक्टर के घर में 200 करोड़ रुपये नकद होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरी साजिश रची गई। यह भी पढ़े :- बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 34 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 84 लाख…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी “पूना मारगेम” योजना और प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक राज्य में 824 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसी अवधि में 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 220 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए हैं। बीजापुर में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज जारी एक आदेश के साथ 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 6 जिलों के कलेक्टर का प्रभार बदला गया हैं। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है। यह एक प्रकार से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की जीत है। क्योंकि उन्होंने आईएएस अजीत बसंत के ऊपर भष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगाये थे। और राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने की तैयारी कर ली थी। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर की ज़िम्मेदारी संभाल रहे कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुकमा कलेक्टर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने एक-दूसरे के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की नीतियों और बजट की दिशा पर सवाल-जवाब किए। यह भी पढ़े :- 35 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर सदन में तीखी बहस, कांग्रेस ने उठाए विजन पर सवाल, चंद्राकर ने रोजगार पर दिया जोर सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से महज तीन महीने पहले पेश किए गए इस भारी-भरकम अनुपूरक बजट को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने बजट में स्पष्ट विजन नहीं होने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने रोजगारमूलक उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह भी पढ़े :- रायपुर न्यूज नेटवर्क की मुहिम का असर – जैतूसाव मठ की जमीनों और संपत्तियों की अफरातफरी सहित अवैध खरीदी…

Read More

पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर. राजधानी के मठ मंदिरों की जमीनों सहित दानदाताओं द्वारा दान की गई संपतियों की अफरातफरी और दान में प्राप्त जमीनों की अवैध खरीदी- बिक्री पर हमने लगातार समाचार संकलन किया और इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में यह मामला विधायक इंद्रकुमार साहू और मोतीलाल साहू द्वारा उठाया गया। यह भी पढ़े :- भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला के आरोपी विजय जैन का एक और काला कारनामा – जैतूसाव मठ और गोपी दास मंदिर की दर्जनों एकड़ बेशकीमती जमीन का किया फर्जीवाड़ा….1 रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN 24…

Read More

रायपुर। नगर निगम जोन-9 के अंतर्गत पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्षेत्र की कचना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में लंबे समय से जारी लचर सफाई व्यवस्था पर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। सफाई में घोर लापरवाही पाए जाने पर अनुबंधित सफाई एजेंसी स्वच्छ संकल्प का ठेका निरस्त कर दिया गया है। यह भी पढ़े :-  CG Live प्रश्नकाल: RNN/ Raipurnewsnetwork पर देखिये छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई का सीधा प्रसारण… जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। लगातार शिकायतों और निरीक्षण के बाद एजेंसी संचालक वीणा सेंद्रे को तीन बार…

Read More

भिलाई। एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कार्यरत कर्मचारी लगातार बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामेदार प्रश्नकाल, पांच मंत्री देंगे जवाब बीते एक वर्ष में कुल 31 दोपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनमें से 23 बाइक BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुई हैं। औसतन हर महीने 3 से 4 बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। CCTV फुटेज देने के बाद भी नहीं मिली बाइक 7 नवंबर को BSP…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान पांच मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। प्रश्नकाल के दौरान सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। यह भी पढ़े :- पंचांग : शुभ कार्य रुके तो क्या हुआ? खरमास के दौरान ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न, मिलेगा दोगुना फल आज प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल संबंधित विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार की ओर से जवाब प्रस्तुत करेंगे। प्रश्नकाल में बीपीएल कार्ड, सड़क निर्माण,…

Read More