Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बखान को कांग्रेस ने झूठ यशोगान बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2 साल में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह भी पढ़े :- चार्टर्ड प्लेन विवाद पर डिप्टी CM शर्मा का बड़ा बयान, कहा- धीरेंद्र शास्त्री को सरकार और जनता उन्हें कंधों और पलकों पर बैठाकर लाएगी अरूण सांव का पीडब्लूडी विभाग तथा नगरी प्रशासन विभाग भी पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है। सूचना के अधिकार में पीडब्लूडी विभाग ने माना है कि 2 साल…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को दुर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य हनुमंत कथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच पर उनकी मुलाकात कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई और उन्होंने बालाजी भगवान की आरती में भाग लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने शास्त्री के प्रति खुले समर्थन में बयान दिया, जिसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। “चर्चाओं में स्पष्टता जरूरी” – डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से शास्त्री के चरणों में नमन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके आगमन को लेकर जो सवाल और विवाद फैलाए जा रहे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लगातार हो रहे व्यवधान को सत्ता प्रायोजित षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती, इसलिए तरह-तरह से अड़चन पैदा करके बाधित कर रही है। समय पर आरओ जारी नहीं करना, धान का उठाव न होना, केंद्रों पर जाम लगना, सर्वर डाउन, पोर्टल में दिक्कत सहित तमाम तकनीकी खामियों, धान के बफर लिमिट से अधिक जमा होने से सूखना, टोकन कटने में देरी, वन पट्टा सत्यापन में समस्या सरकार प्रायोजित षड्यंत्र है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी…

Read More

रायपुर। ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम के सिलसिले में रायपुर पहुंचे प्रख्यात कवि और विचारक कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस विषय पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। कुमार विश्वास ने कहा- “बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस पर भारत सरकार को सख्त और स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही होगी और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर नियुक्त किया गया है। यह पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है और इसे सुरक्षा प्रतिष्ठानों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कमान पद के रूप में देखा जाता है। इस नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर जितेंद्र शुक्ला को तत्काल कार्यमुक्त (रिलीव) करने का निर्देश दिया है, ताकि वे NSG में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से आहत एक किसान द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती, प्रदेश में धान खरीदी ठप है और गोदामों में धान जाम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को नियम-कानूनों में उलझाकर अपना पैसा बचाना चाहती है, इसी कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर…

Read More

बलरामपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक से करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य का 1198 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मादक पदार्थ को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ…

Read More

रायपुर/अंबिकापुर। अंबिकापुर में व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुयी वारदात से साफ है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट सिंहदेव ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बदमाश लाखों रुपये लूटकर आराम से फरार हो गए। ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि अपराधियों में कानून का…

Read More

ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर/छत्तीसगढ़ : भारत माला परियोजना से जुड़े करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी और जबरजस्त कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर और महासमुंद में एक साथ छापेमारी करते हुए ईडी की 7 अलग-अलग टीमों ने करीब 9 ठिकानों को खंगाला। पूरी कार्यवाही मास्टरमाइंड हरमीत खनूजा और उसके सहयोगियों और घोटाले से जुड़े अधिकारियों के परिसरों पर की जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि मास्टर माइंड हरमीत खनूजा और उसके परिवार सहित सहयोगियों को मुआवजा घोटाले की करोड़ों रुपए की रकम मिली थी जिसको उसने जमीनों सहित आलीशान प्रापर्टी…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल को प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सनातन धर्म और साधु-संतों का लगातार अपमान कर रहे हैं। यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेता आपत्तिजनक बयान दे रहे…

Read More