Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर. राजधानी रायपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड नंबर 29, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहरा कॉलोनी के मैदान में नशेबाजों और अपराधियों का मनोबल थमता नजर नहीं आ रहा है। कॉलोनी मैदान के पास एक युवक ने खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की। बाघिन ‘बिजली’ की मौत पर सियासत तेज: नेता प्रतिपक्ष महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, की सख्त कार्रवाई की मांग रहवासियों ने बताया कि इस मैदान में नशेबाजों और असमाजिक तत्वों का हर वक्त डेरा जमा रहता है जिससे ये इस खौंफ में रहते हैं कि कब क्या घटना घट जाये। हर…
रायपुर। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में बाघिन ‘बिजली’ की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस घटना को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखते हुए सफारी प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। दिवाली 2025 की तिथि पर खत्म हुआ भ्रम, 20 अक्टूबर को ही होगा महालक्ष्मी पूजन महंत ने पत्र में लिखा कि एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी में वन्यजीवों की देखभाल और इलाज की व्यवस्था पूरी तरह…
Diwali 2025: इस बार दिवाली की सही तारीख को लेकर लोगों में काफी भ्रम था, लेकिन अब पंचांग के अनुसार स्पष्ट हो गया है कि साल 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाएगी। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से प्रारंभ होकर रात तक रहेगी, इसलिए लक्ष्मी पूजन अमावस्या के प्रदोष काल में करना शुभ माना गया है। भारत में दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद तब रिक्त हुआ था जब पूर्व उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत साहेब मंत्री बने। पंकज झा सहित तीन आयोग अध्यक्षों को कैबिनेट स्तर का दर्जा, युवा आयोग अध्यक्ष को राज्य मंत्री दर्जा कोर्सेवाड़ा की नियुक्ति के साथ ही प्राधिकरण में नेतृत्व को नया मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पद पर वे अनुसूचित जाति के विकास और हितों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय सरकार ने मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इसी क्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिशेषर पटेल और योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा को भी कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया है। जेल में कैदी का वीडियो कॉल मामला : रायपुर सेंट्रल जेल के अधिकारी पर गिरी गाज, निलंबन आदेश जारी वहीं, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस नियुक्ति और दर्जा देने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी किया।
रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में सुरक्षा नियमों की खुली धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। जेल के भीतर विचाराधीन बंदी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। नवा रायपुर में जुटेंगे देश के पुलिस प्रमुख : पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ जानकारी के अनुसार, कश्यप इस वर्ष 19 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में अपर अष्टकोणीय अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद विचाराधीन कैदी रशीद अली…
रायपुर। राजधानी रायपुर में देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा होने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों होगा। नवा रायपुर में जुटेंगे देश के पुलिस प्रमुख : पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ सम्मेलन में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गृह सचिव, डीजीपी और आईजीपी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक…
कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। रायपुर में हिस्ट्रीशीटर का आतंक: गोली मारने की धमकी देकर युवक से लड़की के पैर पड़वाए जानकारी के मुताबिक, अयोध्यापुरी निवासी आशीष विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी किरण को डिलीवरी के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने बच्चेदानी न खुलने पर जबरदस्ती हाथ डालकर उसे…
रायपुर। राजधानी रायपुर से अपराधियों के दुस्साहस का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। आरोपी बार-बार पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देता है और लड़की के पैर छूकर माफी मंगवाता है। गरियाबंद से नक्सल आंदोलन में फाइनल ब्रेकडाउन शमशान घाट में हुई वारदात वीडियो न्यू शांति नगर स्थित शमशान घाट का बताया जा रहा है। यह घटना बीते शुक्रवार की है। आरोपी विक्की ने अपने गिरोह के साथ मिलकर रानू सिन्हा नामक युवक को पकड़ लिया और उसकी…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद के जंगलों से आई बड़ी खबर उदंती एरिया कमेटी ने दिवाली के शुभ मुहूर्त पर सशस्त्र संघर्ष को हमेशा के लिए विराम देने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को कमेटी अपने सभी साथियों के साथ हथियारों सहित आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है, ताकि नई जिंदगी की शुरुआत की जा सके। बताया जा रहा है कि सोनू दादा और रूपेश दादा के आत्मसमर्पण के बाद से ही आंदोलन कमजोर पड़ा था। फोर्स के दबाव और रणनीतिक चूक के चलते सशस्त्र क्रांति अब असंभव मानी जा रही है। उदंती कमेटी ने गोबरा, सीनापाली और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.