कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में उस वक्त आक्रोश की आग भड़क उठी जब गांव के ही हैवान यशवंत मिरी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ खेत में अकेला पाकर पहले मारपीट की और फिर सूनसान जगह का फायदा उठाते हुए जघन्य दुष्कर्म को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :- राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि; पीएम मोदी से आज महत्वपूर्ण बैठक
पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे बरपाली बस स्टैंड पर दबोच लिया। इसके बाद जो हुआ, वो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया – ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी को बीच सड़क पर लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से जमकर पीटा। मारपीट इतनी बेरहम थी कि आरोपी लहूलुहान हो गया।
बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यशवंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि बुरी तरह घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



