जगदलपुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना को नई रफ़्तार: अंबिकापुर क्षेत्र के लिए कई नई रेल लाइन परियोजनाएँ तेज़
दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई।
दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है लेकिन अब तक इस मामले में किसी भी नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नही दी गई है। फिलहाल आला अधिकारियों के द्वारा इस मामले को लेकर कोई भी जानकारी अब तक साझा नहीं की गई है।



